एक्सप्लोरर

Pava LaPere: 'फोर्ब्स 30 अंडर 30' की लिस्ट में शामिल टेक सीईओ पावा लापेरे की हत्या से मची सनसनी, हत्यारा अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Tech CEO Found Dead In US: अमेरिका में 26 साल की एक टेक सीईओ सोमवार को एक अपार्टमेंट में मृत पाई गई. पुलिस कहना है कि जेसन डीन बिलिंग्सले नाम के युवक ने पावा लापरे की हत्या की है.

US: अमेरिका में 26 साल की एक टेक सीईओ सोमवार को एक अपार्टमेंट में मृत पाई गई. उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. मृत टेक सीईओ की पहचान पावा लापरे के रूप में हुई है, जो ईकोमैप टेक्नोलॉजीज कंपनी की सह संस्थापक हैं. 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बाल्टीमोर पुलिस विभाग (बीपीडी) ने बताया कि पावा लापरे डाउनटाउन बाल्टीनोर अपार्टमेंट में मृत पाई गई. पुलिस का मामना है कि लापरे की हत्या की गई है. वहीं, पुलिस को एक 32 वर्षीय युवक पर शक है. संदिग्ध युवक का नाम जेसन डीन बिलिंग्सले है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. इस मामले में पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आरोपी के पास बंदूक है और वो काफी खतरनाक है.

पुलिस ने हत्यारे को बताया बेहद खतरनाक

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का दावा है कि संदिग्ध बेहद ही खतरनाक है. ऐसे में वह अन्य लोगों को भी निशाना बना सकता है. पुलिस कमिश्नर रिचर्ड वॉर्ले ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पुलिस जेसन डीन बिलिंगस्ले की तलाश कर रही है. पुलिस को सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जानकारी मिली थी. जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पावा लापरे मृत पाई गई. साथ ही उनके सिर पर गए गंभीर चोट के निशान थे. 

पुलिस को शक है कि 32 साल का जेसन बिलिंग्सले इस हत्या के पीछे हो सकता है. वह फिलहाल पुलिस की पहुंच से दूर है. पुलिस रिकॉर्ड में उनके खिलाफ बलात्कार से जुड़े कई मामले भी दर्ज हैं. ऐसे में पुलिस पावा लापरे के साथ दुष्कर्म का भी अंदेशा जता रही है. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने कहा कि मेडिकल परीक्षक के कार्यालय ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी.

टेक कंपनी ने की मौत की पुष्टि

लापरे की टेक कंपनी ने उनकी मौत की पुष्टि की है. बता दें कि लापरे को उनकी स्टार्टअप कंपनी के लिए इस साल फोर्ब्स ने सोशल इन्फ्लुएंस श्रेणी "30 अंडर 30" की लिस्ट में शामिल में शामिल किया था. 

ये भी पढ़ें: Chinese vessel Shi Yan 6: हिन्द महासागर में उतरा चीन का शक्तिशाली जासूसी जहाज, भारत-अमेरिका ने जताई आपत्ति, क्या श्रीलंका ने खेला खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget