एक्सप्लोरर

Afghanistan: क्रूरता की हदें पार, अफगानिस्तान में तालिबान ने सरेआम बरसाए कोड़े, अब तक 250 से ज्यादा लोगों को मिली सजा

Taliban Lashed Women: तालिबान ने क्रूरता की हदें पार करते हुए शुक्रवार को सरेआम दो महिलाओं सहित 11 लोगों पर कोड़े बरसाए हैं. बीते कुछ महीनों में तालिबान ने लगभग 250 लोगों को इसी तरह सरेआम पीटा है.

Taliban Publicly Beaten Women: अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में शुक्रवार को तालिबान ने दो महिलाओं सहित 11 लोगों की सरेआम पिटाई की है. अफगानिस्तान की स्थानीय न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने इस वारदात को फैजाबाद के एक खेल मैदान के सामने अंजाम दिया.

पीटे गए सभी लोगों पर नैतिक अपराध और व्यभिचार (एडल्ट्री) का आरोप लगाया गया है. बता दें कि उत्तरी बदख्शां में भारी भीड़ के सामने तालिबान ने तालिबानी अधिकारियों, विद्वानों और स्थानीय बुजुर्गों के सामने सभी 11 लोगों को कोड़े मारे हैं. 

विभिन्न प्रांतों में लगभग 250 लोगों पर सरेआम बरसाए जा चुके हैं कोड़े

बता दें कि तालिबान द्वारा ऐसा पहली बार नहीं किया गया है. इससे पहले तालिबान की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक दक्षिणी हेलमंड के ग्रिशक जिले में 16 लोगों को सरेआम कोड़े मारे गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने तीन युवाओं को लगभग 39 बार सरेआम कोड़े मारे हैं.

तालिबान के अधिकारियों का कहना है कि तीनों युवा व्यभिचार (एडल्ट्री) में शामिल थे. तालिबान कार्यालय के समाचार पत्र के अनुसार नांगरहार प्रांत में रहने वाले तीनों युवाओं को अवैध संबंध होने के संदेह में हिरासत में लिया गया था. इसके बाद उन्हें यह सजा सुनाई गई थी. बीते कुछ महीनों में तालिबान ने किसी न किसी तरह के अपराध के चलते लगभग 250 लोगों की इसी तरह सरेआम पिटाई की है.

ऐसे शुरू हुआ था सरेआम कोड़े मारने का सिलसिला

तालिबान द्वारा बीते नवंबर से सरेआम कोड़े मारने का सिलसिला शुरू किया गया था. ऐसा समूह के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के जजों से कोर्ट के फैसलों में शरीया कानून को लागू करने को कहने के बाद शुरू हुआ. बता दें कि इस कानून के अंदर फांसी की सजा देने का भी प्रावधान है.

बीते कुछ महीनों में तालिबान द्वारा संचालित प्रशासन ने हेलमंड, फराह, तखर, लोगर, काबुल, बदख्शां, उरुजगान, जावजान, परवान, पक्तिया, पक्तिका, लघमन और कुछ अन्य प्रांत में सैकड़ों लोगों पर सरेआम कोड़े बरसाए हैं. 

ये भी पढ़ेंः 'पीएम मोदी का धन्यवाद, हमारे रिश्ते लगातार हो रहे मजबूत'- भारत दौरे से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget