एक्सप्लोरर

नहीं मान रहा पाकिस्तान, आतंकी समूहों को दे रहा पनाह: पेंटागन

वाशिंगटन: पेंटागन ने कहा है कि तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे अफगानिस्तान केन्द्रित आतंकवादी समूहों ने पाकिस्तानी सरजमीन से सरगर्मियां चलाने की आजादी बरकरार रखी है जबकि अमेरिका ने साफ लफ्जों में पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के पनाहगाह खत्म करने को कहा था.

पेंटागन ने अमेरिकी संसद को दी गई अपनी अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘पाकिस्तानी सरजमीन के अंदर सरगर्मी चलाने की तालिबान और हक्कानी नेटवर्क समेत अफगानिस्तान केन्द्रित आतंकवादी समूहों के वरिष्ठ नेतृत्व की आजादी बरकरार है.’’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘अमेरिका पाकिस्तान को यह स्पष्ट करना जारी रखे है कि सुरक्षा माहौल को सुधारने और आतंकवादी एवं चरमपंथी समूहों को पनाहगाह से वंचित करने के लिए उसे कौन से कदम उठाने चाहिए.’’

नवंबर 2016 तक की अपनी रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा है कि ''तालिबान और हक्कानी नेटवर्क समेत अफगानिस्तान केन्द्रित आतंकवादी समूहों के वरिष्ठ नेतृत्व की पाकिस्तानी सरजमीन के अंदर पनाहगाह बरकरार हैं और समीक्षा काल के दौरान हक्कानी नेटवर्क के खतरों को दूर करने का कोई पाकिस्तानी प्रयास नहीं दिखता.''

तकरीबन 100 पन्नों की इस रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा से लगा क्षेत्र विभिन्न समूहों की पनाहगाह बना हुआ है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सरहद के इलाकों में सक्रिय संगठनों में तालिबान, अल-कायदा, एक्यूआईएस, हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), आईएसआईएल-के और इस्लामिक मुवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ये पनागाह और ये समूह दोनों देशों के लिए सुरक्षा चुनौती बने हैं और क्षेत्रीय स्थिरता एवं सुरक्षा के लिए खतरा पेश करते हैं.’’ रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि सामूहिक रूप से आतंकवादी और उग्रवादी समूह अफगान, अमेरिकी और सहयोगी देशों के बलों के लिए एक शक्तिशाली चुनौती पेश करना जारी रखे हैं.

पेंटागन ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों की संख्या बहुत ज्यादा है और उनमें से कई प्रतिबंधित किये गये संगठन दोनों देशों में सक्रिय हैं जिससे खतरे का एक जटिल वातावरण बनता है.

रिपोर्ट में इशारा किया गया है कि तालिबान नीत छापेमार गतिविधियों में शामिल हक्कानी नेटवर्क अमेरिकी, अफगान और सहयोगी देशों के बलों के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है. ये अल-कायदा का अहम मददगार है.

पेंटागन ने कहा है कि तालिबान के उप प्रमुख के रूप में हक्कानी नेटवर्क नेता सिराजुद्दीन हक्कानी की भूमिका ने तालिबान के अंदर हक्कानी के प्रभाव को मजबूत किया है.

इसने कहा है कि सिराजुद्दीन हक्कानी की हैसियत ने हक्कानी नेटवर्क को अफगानिस्तान के अंदर अपनी गतिविधियों का क्षेत्र बढ़ाने और तालिबान को अतिरिक्त संचालनात्मक एवं योजना क्षमता मुहैया कराने में मदद की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget