एक्सप्लोरर

कोविड-19 वैक्सीन लगवाने का जल्द लें फैसला, व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कोविड-19 सलाहकार का बयान

भारत कोविड-19 की वैक्सीन की कमी का सामना कर रहा है जबकि देश खतरनाक दूसरी लहर से गुजर रहा है. बुधवार को संक्रमण के चलते एक दिन में सबसे ज्यादा 4,200 मौत के आंकड़े दर्ज किए गए थे. अमेरिका में व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारी ने वैक्सीन के प्रति फैसला नहीं कर पानेवालों को भारत की तरफ देखने की सलाह दी है.

कोई भी अमेरिकी जिसने कोविड-19 लगवाने के बारे में फैसला नहीं किया है, उसे 'भारत की तरफ' देखना चाहिए. ये कहना है बाइडेन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का. व्हाइट हाउस में कोविड-19 रिस्पॉन्स के वरिष्ठ सलाहकार एंडी स्लाविट ने बुधवार को कहा कि आम जनता को अमेरिका में गिरे रुझान का एशियाई देश में देखी गई वृद्धि से तुलना करना चाहिए. बुधवार को भारत में एक दिन में सबसे अधिक मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया, जबकि अमेरिका में सात दिन में रोजाना का औसत 619 मौत की संख्या सामने आई, ये तादाद पिछले साल 6 जुलाई से सबसे कम थी. उन्होंने कहा, "डेटा को देखिए, भारत को देखिए और नतीजों को समझिए कि क्या होता है जब आप टीकाकरण नहीं कराते हैं."

कोविड-19 की वैक्सीन से संकोच करनेवालों को सलाह

अधिकारियों का मानना है कि भारत में पहली बार उजागर हुआ कोरोना वायरस का वेरिएन्ट कम से कम आंशिक रूप से देश की दूसरी कोरोना वायरस लहर का जिम्मेदार है. B.1.617 के तौर पर चर्चित वेरिएन्ट सभी मामलों में अनुमामित दो फीसद की वृद्धि के साथ भारत में सबसे आम बन गया है. भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से B.1.617 वेरिएन्ट को 'डबल म्यूटेंट' कहा गया है क्योंकि वायरस की सतह पर उसमें दो म्यूटेशन हुआ है. बुधवार को भारत में कोरोना संक्रमण के 360,000 नए मामले और 4,200 मौत दर्ज किए गए थे. ये देश में एक दिन में मौत का सबसे ज्यादा आंकड़ा था.

अमेरिकी अधिकारी ने भारत की तरफ देखने को कहा

एंडी स्लाविट की ये भी सिफारिश है कि वैक्सीन से संकोच करनेवालों को अपने डॉक्टरों समेत उन परिचित लोगों से बात करनी चाहिए जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है. उन्होंने बताया, "हम जानते हैं कि कुछ लोग वैक्सीन लगवाने या ना लगवाने के बारे में जल्दी फैसला लेते हैं और कुछ लोग विचार करने के लिए थोड़ा समय चाहते हैं कि क्या उन्हें ऐसा करना चाहिए या नहीं." उनका कहना है कि अगर आपको कोई सवाल है जिसका जवाब चाहते हैं, तो अपने डॉक्टर से पूछें. अगर आप वैक्सीन लगवा चुके 150 मिलियन लोगों में से किसी से बात करना चाहते हैं, और उनका अनुभव समझना चाहते हैं, तो ऐसा करें.

गाजा में हुई ताजा हिंसा के मुद्दे पर जो बाइडन और महमूद अब्बास ने फोन पर की बातचीत

कोविड जांच प्रमाण पत्र न होना स्पाइसजेट के चालक दल को पड़ा भारी, विमान में बिताने पड़े 21 घंटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में ईद का एलान, शुक्रवार को मनेगी ईद-उल-फितर, जानें भारत में कब दिखेगा चांद
सऊदी अरब में ईद का एलान, शुक्रवार को मनेगी ईद-उल-फितर, जानें भारत में कब दिखेगा चांद
US-Israel-Iran War Live: 'ये मर्डर है...', अली लारिजानी की मौत के बाद फूटा रूस का गुस्सा, अमेरिका को लेकर क्या कहा?
LIVE: 'ये मर्डर है...', अली लारिजानी की मौत के बाद फूटा रूस का गुस्सा, अमेरिका को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
'PAK-चीन US के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा', अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान
'PAK-चीन US के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा', तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget