एक्सप्लोरर

सीरिया ने कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मसला, हम सरकार के साथ हैं

सीरिया के राजदूत रियाज कामिल अब्बास ने भारत के उस बयान का भी स्वागत किया जिसमें भारत ने कहा था कि वह उत्तर पूर्वी सीरिया में तुर्की के एकपक्षीय सैन्य हमले को लेकर बहुत चिंतित है.

नई दिल्ली: सीरिया ने जम्मू-कश्मीर को भारत का आंतरिक मसला बताते हुए कहा है कि किसी भी सरकार को अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए फैसले लेने का अधिकार है. भारत में सीरिया के राजदूत रियाज कामिल अब्बास ने कहा, ''हर सरकार को यह अधिकार है कि वह अपनी जनता की रक्षा के लिए अपनी ज़मीन पर जो चाहे कर सकती है. हम किसी भी कार्रवाई के लिए हमेशा भारत के साथ हैं.''

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया था. तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. प्रधानमंत्री इमरान खान कई देशों से कश्मीर पर साथ मांग चुके हैं लेकिन उन्हें हर एक मंच पर झटका लगा है. ज्यादातर देशों ने भारत के रुख का समर्थन किया है.

अब्बास ने उत्तर पूर्वी सीरिया में ‘एकपक्षीय सैन्य हमलों’ के लिए तुर्की को लेकर भारत के बयान का भी स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की मजबूत आवाज है और उनका देश आगे सहयोग के लिए उनके साथ हाथ मिलाने को आशान्वित है.

राजदूत ने कहा, ‘‘तुर्की आतंकवाद का समर्थन करता है और तुर्की का समर्थन करने वाले सभी देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं.’’ उन्होंने सीरिया में तुर्की के सैन्य हमलों को पाकिस्तान के समर्थन के सवाल के जवाब में यह बात कही. पाकिस्तान ने सीरिया में कुर्द बलों के खिलाफ हमले में तुर्की को समर्थन की पेशकश की है. तुर्की ने पिछले सप्ताह कुर्द नीत सीरियाई लोकतांत्रिक बलों पर निशाना साधते हुए उत्तरी सीरिया में हमले किये थे. कश्मीर मुद्दे पर तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया था.

भारत ने कहा था कि वह उत्तर पूर्वी सीरिया में तुर्की के एकपक्षीय सैन्य हमले को लेकर बहुत चिंतित है और यह कार्रवाई क्षेत्र में स्थिरता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर सकती है. अब्बास ने कहा, ‘‘मेरी सरकार की ओर से, हम सीरिया पर तुर्की के हमले को लेकर भारत के बयान का स्वागत करते हैं. हम भारत के रुख की सराहना करते हैं.’’

जम्मू-कश्मीर में 70 दिनों के बाद बजीं मोबाइल की घंटियां, 40 लाख पोस्टपेड सेवा बहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget