एक्सप्लोरर

सीरिया में असद की सेना ने अपने ही शहर होम्स के ऊपर मार गिराई कई मिसाइलें

सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट के मुताबिक, सीरिया के होम्स शहर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में स्थित शयरात एयरबेस के पास धमाके की तेज आवाज सुनी गई है.

होम्स: सीरिया में जारी संकट के बीच सीरियन आर्मी ने होम्स शहर के ऊपर से गुजर रही कई मिसाइलों को मार गिराया है. सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट के मुताबिक, सीरिया के होम्स शहर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में स्थित शयरात एयरबेस के पास धमाके की तेज आवाज सुनी गई है.

न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने आब्जरवेटरी के प्रमुख रमी अब्देल रहमान के हवाले से बताया कि मिसाइल ने एयरबेस को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने हाल ही में आस-पास के इलाकों में हवाई हमले किये हैं. हालांकि इजराइल की सेना के प्रवक्ता ने इससे अनभिज्ञता जताई है.

वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि होम्स के आस-पास अमेरिका का कोई ऑपरेशन नहीं चल रहा है. ध्यान रहे की पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद शयरात एयरबेस को निशाना बनाते हुए अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइल दागे थे.

हाल ही में अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया द्वारा कथित रासायनिक हथियार के इस्तेमाल के विरोध में हवाई हमले किये हैं. वहीं सीरिया की बशर अल असद सरकार रासायनिक हथियारों के हमले से इनकार करती रही है. राष्ट्रपति असद का कहना है कि अमेरिकी हमलों का वह जवाब देंगे.

अमेरिका का कहना है कि पूर्वी घौता के डौमा में रासायनिक हमलों के इस्तेमाल की वजह से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी. यह अमानवीय है.

सात साल का गृहयुद्ध: पढ़ें, सीरिया की जंग में कौन-कौन है शामिल और किसकी तरफ से कौन कर रहा है युद्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget