एक्सप्लोरर

Sydney Mall Stabbing Viral Video: सिडनी मॉल में हमलावर को रोकने के लिए इस शख्स ने दांव पर लगाई जान, देखें वीडियो वायरल

Sydney Terrorist Attack: स‍िडनी के शॉप‍िंग मॉल में हुए हमले में 6 लोगों की जान चली गई है ज‍िसमें कई लोग घायल भी हुए हैं. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इस घटना की कड़ी न‍िंदा की है.  

Sydney Mass Stabbing Viral Video: ऑस्‍ट्रेल‍िया के सिडनी के बॉन्डी जंक्शन स्‍थ‍ित वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में शन‍िवार (13 अप्रैल) को चाकूबाजी की घटना सामने आई. इस घटना में एक संदिग्ध समेत 6 लोगों की मौत भी हो गई है. इस हमले में हमलावर भी मारा गया है. घटना के बाद शॉप‍िंग माल को खाली करा ल‍िया गया. अब घटना से जुड़ा एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्‍स को हमलावर को पूरे दमखम के साथ बेखौफ रोकने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है.   

मीड‍िया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर को काबू करने के ल‍िए चलाए गए बचाव अभियान के दौरान उसको मार ग‍िराया गया. हमले में घायल लोगों को मेड‍िकल सुव‍िधा देने के ल‍िए पैरामेडिक्स भी घटनास्थल पर पहुंच गई थीं. 

सोशल मीड‍िया पर वायरल वीड‍ियो को देखकर हर कि‍सी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे जब सामने हथ‍ियार से लैस हमलावर को न‍िहत्‍था शख्‍स चंद कदमों की दूरी पर रोकने का पूरा प्रयास करता है. इस वीड‍ियो को देखकर नेट‍िजंस का कहना है क‍ि ये शख्‍स वाकई ह‍िरो है. 

एस्‍केलेटर की सीढ़‍ियों पर रोकने का करता रहा प्रयास

चंद सैकेंड के इस छोटे से वीड‍ियो में उसकी न‍िडरता साफ झलक रही है जोक‍ि एस्‍केलेटर की सीढ़‍ियों के जर‍िए चढ़ने की कोश‍िश करता है. दूसरी तरफ एस्‍केलेटर के टॉप पर खड़ा शख्‍स उसको ऊपर आने से रोकता नजर आ रहा है. इस वीड‍ियो को और भी बहुत लोगों ने सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िया है और उसकी तारीफ कर रहे हैं. 

सोशल मीड‍िया पर वायरल वीड‍ियो को खूब देखा जा रहा

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' यूजर्स का कहना है क‍ि हथ‍ियार से लैस हमलावर को रोकने के ल‍िए अपनी जान खतरे में डालने वाला नागर‍िक आम नहीं बल्‍क‍ि खास है वो एक हि‍रो है. इस वीड‍ियो को अब तक करीब 3.49 लाख देख चुके हैं. इस वीड‍ियो को देखने वालों की संख्‍या में लगातार इजाफा ही र‍िकॉर्ड कि‍या जा रहा है और यूजर्स की ओर से अलग-अलग तरह के कमेंट भी क‍िए हैं. कई लोगों ने इस घटना को आतंकी हमला कहते हुए न‍िंदा की है. एक यूजर्स ने शख्‍स को ह‍िरो कहने के साथ-साथ उसको मैडल का हकदार भी बताया है. एक अन्‍य ने कहा, "हे भगवान! वह बहुत बहादुर है.''

ऑस्‍ट्रेल‍ियाई पीएम ने भी की घटना की न‍िंदा 

उधर, इस घटना की ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भी कड़ी न‍िंदा की है. उन्‍होंने मृतकों की मौत पर दु:ख जताया है और पर‍िवारजनों के प्रत‍ि गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है. पीएम ने घायलों के उच‍ित देखभाल करने की बात कही है. साथ ही उन बहादुर पुल‍िसकर्म‍ियों की तारीफ की ज‍िन्‍होंने तुरंत इस पर कार्रवाई की.  

यह भी पढ़ें: Pakistan Army-Police Clash: ईद पर क्यों हो गई पाकिस्तानी सेना और पुल‍िस के जवानों में झड़प? वीड‍ियो वायरल, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget