एक्सप्लोरर

Japan: जापान के PM किशिदा पर हमला करने वाला शख्स था इस बात से नाराज, भविष्य में राजनेता बनना चाहता है हमलावर

Japan News: सोशल मीडिया एकाउंट्स खंगालने के बाद पता चला कि पीएम पर हमला करने वाला शख्स खुद को भविष्य में एक बड़े नेता के तौर पर देख रहा था. उसने चुनाव योग्यता को लेकर सरकार पर मुकदमा दायर किया था. 

Japan: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, 24 वर्षीय बेरोजगार युवक राजनेता बनना चाहता है. और चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिलने से वह नाराज है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पीएम पर हमले के पीछे उनकी नेता बनने की महत्वाकांक्षा तो नहीं थी. 

इसके साथ ही आरोपी युवक को लेकर एक और खुलासा हुआ है. दरअसल, पीएम पर हमला करने वाला रियूजी किमुरा ने इससे पहले सरकार के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया था. हालांकि उसे अदालत ने खारिज कर दिया था. दरअसल, किमुरा ने चुनाव योग्यता को लेकर सरकार पर मुकदमा दायर किया था. 

सोशल मीडिया एकाउंट्स से चला पता 

आरोपी का सोशल मीडिया एकाउंट्स खंगालने के बाद यह पता चला है कि वह अपने आप को भविष्य के एक बड़े नेता के तौर पर देख रहा था. लेकिन चुनाव लड़ने की उम्र न होने के कारण आरोपी बौखलाया हुआ था. ऐसे में पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि कहीं उसने खुन्नस में पीएम को निशाना तो नहीं बनाया. 

संसदीय चुनाव में नहीं लेने दिया गया भाग 

आरोपी युवक को लगता था कि गलत तरीके से देश के संसदीय चुनाव में उसे भाग लेने से वंचित कर दिया गया. गौरतलब है कि ऊपरी सदन का चुनाव लड़ने के लिए एक उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. मालूम हो कि शनिवार को हुए इस हमले के बाद 24 वर्षीय युवक रियूजी किमुरा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रियूजी किमुरा ने पिछले साल सरकार पर यह आरोप लगाया था कि सरकार ने उसे ऊपरी सदन का चुनाव लड़ने से रोक दिया था. 

बताते चलें कि जापानी प्रधानमंत्री पर शनिवार को हमला उस वक्त हुआ, जब वे वाकायामा शहर में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन जनसभा कर रहे थे. आरोपी ने पीएम को निशाना बनाते हुए बम फेंका था, जो किशिदा के बेहद करीब गिरा, लेकिन वह बाल बाल बच गए. 

ये भी पढ़ें: Watch: पति के साथ हवा में कलाबाजी दिखा रही थी महिला, हाथ फिसला, नीचे गिरते ही चली गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget