एक्सप्लोरर

सुषमा स्वराज और अमेरिकी विदेश मंत्री ने जताया मिलकर काम करने का संकल्प

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके अमेरिकी समकक्ष रेक्स टिलरसन ने भारत अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को और गहराई प्रदान करने तथा रक्षा सहयोग आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प जताया. दोनों विदेश मंत्रियों के बीच बुधवार को पहली बार टेलीफोन पर बातचीत हुई विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात कहा कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को लेकर जताए गए दृढ़ संकल्प पर भी सहमति जताई.

इसमें कहा गया, ‘‘विदेश मंत्री और उनके अमेरिकी समकक्ष टिलरसन ने भारत और अमेरिका के बीच बहुपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प जाहिर किया.’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ और मजबूत संबंध न सिर्फ दोनों देशों के परस्पर हित में है बल्कि इनका क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व भी है. इस संदर्भ में उन्होंने रक्षा, सुरक्षा, उर्जा और अर्थव्यवस्था समेत तमाम क्षेत्रों में सहयोग तेज करने पर सहमति जताई.’’ इसी महीने अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने वाले 64 साल के टिलरसन से सुषमा स्वराज की यह टेलीफोन पर हुई पहली बातचीत थी.

सुषमा स्वराज और टिलरसन के बीच ये बातचीत ऐसे समय हुई जब व्यापार समेत अहम क्षेत्रों पर ट्रंप प्रशासन की विभिन्न नीतियों को लेकर भारत ने देखो और इंतजार करो की रणनीति अपना रखी है. भारत एच1बी वीजा पर नए विधेयक को लेकर पहले ही अपनी चिंताएं जाहिर कर चुका है.

सिलिकॉन वैली में स्थित भारतीय-अमेरिकी इनफॉर्मेशन टेकनॉलॉजी पेशेवरों को लगता है कि ट्रंप प्रशासन की तरफ से अमेरिकी संसद में लाया जा रहा नया विधेयक इस समुदाय पर विपरीत असर डालेगा.

अमेरिकी तकनीक उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय कामगारों का प्रमुख स्त्रोत है भारत और एच-1बी वीजा हासिल करने वालों में भी उसकी बड़ी हिस्सेदारी है. ऐसे में ‘‘अमेरिका पहले’’ नीति की आवाज बुलंद करने वाले ट्रंप का ऐसा कोई भी कदम भारत पर विपरीत प्रभाव डालेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget