एक्सप्लोरर

Sunita Williams Returns: जैसे ही समंदर में उतरा सुनीता विलियम्स का कैप्सूल, डॉल्फिन्स ने किया स्वागत, आप भी देखें ये शानदार वीडियो

Sunita Williams: नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लौटे.

Sunita Williams Returns: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर नौ महीने अंतरिक्ष में विताने के बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं. उनके साथ नासा के निक हेग और रॉसकॉसमॉस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी लौटे. ये चारों अंतरिक्ष यात्री नासा/स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के सदस्य थे, जिन्हें स्पेसएक्स ड्रैगन यान के जरिए फ्लोरिडा तट के पास सफलतापूर्वक लैंड कराया गया.

स्पेसएक्स ड्रैगन यान ने अंतरिक्ष यात्रियों को बुधवार (19 मार्च) तड़के 3:27 बजे (IST) फ्लोरिडा तट पर उतारा. दिलचस्प बात ये रही कि उस वक्त डॉल्फिन्स का झुंड कैप्सूल के चारों ओर तैरता नजर आया, जब रिकवरी टीम यान को बाहर निकाल रही थी. रिकवरी वेसल ने कैप्सूल को पानी से बाहर निकाला और उसके साइड हैच को पहली बार सितंबर के बाद खोला गया. इसके बाद यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें तुरंत ह्यूस्टन भेजा गया, जहां वे 45 दिनों की देखभाल और पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरेंगे.

स्पेसएक्स क्रू-9 की सुरक्षित वापसी

स्पेसएक्स क्रू-9 टीम ने सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी कर ली है. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी 10:35 बजे (IST) स्पेसक्राफ्ट से अनडॉक हुए, जिसका वीडियो नासा ने शेयर किया. स्पेसएक्स को इस मिशन में क्रू-9 को सुरक्षित पृथ्वी पर लाने की जिम्मेदारी दी गई थी. स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए क्रू-10 टीम को भेजा गया जिसने अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचकर क्रू-9 की जगह ली.

तकनीकी खराबी की वजह से बढ़ा मिशन

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी. ये मिशन सिर्फ 8 दिनों का होना था, लेकिन यान में प्रणोदन प्रणाली (प्रोपल्शन) के प्रॉब्लम की वजह से ये संभव नहीं हो पाया. सितंबर में ये यान बिना किसी क्रू के वापस लौट आया जिससे दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में ही फंस गए. इसके बाद नासा ने उनकी वापसी की योजना बदली और उन्हें स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन में शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी एयरपोर्ट पर दबोचा
19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी एयरपोर्ट पर दबोचा
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget