एक्सप्लोरर

12 जून को सिंगापुर में किम जोंग से मिलेंगे ट्रंप, कहा- अच्छी शुरूआत की उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ सिंगापुर में 12 जून को शिखर वार्ता की पुष्टि करते हुए कहा कि यह वार्ता कोरियाई प्रायद्वीप के निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ सिंगापुर में 12 जून को शिखर वार्ता की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस वार्ता से कोरियाई प्रायद्वीप के निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. ट्रंप ने उत्तर कोरियाई दूत किम योंग चोल के साथ व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में करीब 80 मिनट तक चली बैठक के बाद यह घोषणा की. चोल ने उत्तर कोरियाई नेता किम का एक पत्र भी ट्रंप को सौंपा.

उत्तर कोरियाई दूत के रवाना होने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘ हमारी बैठक बहुत अच्छी रही. हम सिंगापुर में 12 जून को बैठक करेंगे. यह एक तरह से उन्हें जानने-समझने की स्थिति है.’’ ट्रंप ने आगे कहा कि "कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निरस्त्रीकरण लंबी प्रक्रिया है. ये सिर्फ एक बैठक में नही हो सकती लेकिन रिश्चे बन रहे हैं ये अच्छी बात है’’. ट्रंप से मुलाकात से पहले चोल ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओं के साथ दो दिन तक बातचीत की थी.

'हर कोई अमेरिका बनना चाहता है'

अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि हर कोई अमेरिका बनना चाहता है. उत्तर कोरियाई लोग भी यही चाहते हैं. ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया विकास करना चाहता है. अमेरिका इसमें उनकी मदद करना चाहता है. क्योंकि हमारे बिना वो अमेरिका जैसा नही बन सकते. मुझे इस बात पर कोई शक नही कि ऐसा होने जा रहा है.  ट्रंप ने कहा कि इस क्षेत्र के देश जापान और दक्षिण कोरिया भी इसमें शामिल हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से उनकी शिखर वार्ता 12 जून को सिंगापुर में होगी. उन्होंने कहा, ‘‘यह एक शुरुआत होगी"  एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कभी बैठक रद्द नहीं की.  किम को उनका पत्र कोरियाई नेता की तरफ से आ रहे बयानों का जवाब था.

ट्रंप को पसंद नहीं आया रूसी विदेश मंत्री का दौरा

ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता के साथ बातचीत के आधार पर कहा कि वो परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं. एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वो रूस के विदेश मंत्री की उत्तर कोरिया की हाल की यात्रा से चिंतित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे रूस की कल की बैठक अच्छी नहीं लगी. अगर यह सकारात्मक बैठक है तो मुझे पसंद है लेकिन अगर नकारात्मक बैठक है तो मैं नाखुश हूं.’’

इसी सिलसिले में उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, "नॉर्थ कोरिया के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही."

ये भी पढ़ें सऊदी अरब की प्रिंसेस ने वोग मैगज़ीन के लिए खिंचवाई तस्वीर, मचा बवाल पब्लिक से बोला धर्म उपदेशक, प्राइवेट जेट खरीदने के लिए दान में दो साढ़े तीन अरब रुपये जब दूल्हे को लेने बस चलाकर पहुंची दुल्हन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget