एक्सप्लोरर

सूडान के ओमडुरमैन शहर में आर्टिलरी फायरिंग से 11 लोगों की मौत, 90 घायल, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की टीमें तैनात

Omdurman Artillery firing: सूडान में जनरल अब्देल फतह बुरहान की नेतृत्व वाली सेना और जनरल मोहम्मद हामदेन डागालो की कमान वाले अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच लड़ाई शुरू हुई थी.

Sudan War Crisis: सूडान के ओमडुरमैन शहर में आर्टिलरी फायरिंग की वजह से कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है और 90 लोगों के घायल होने की सूचना है. समाचार एजेंसी असोसिएट प्रेस ने सहायता समूह डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के हवाले से कहा कि संघर्षग्रस्त सूडान के एक प्रमुख शहर में भारी तोपखाने की गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 90 लोग घायल हो गए. 

सहायता समूह ने बताया कि हमला सूडान के प्रमुख शहर ओमडुरमैन के करारी पड़ोस में हुआ. हालांकि डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने ये नहीं बताया कि इस हमले में सूडान का कौन सा पक्ष जिम्मेदार है. 

मरने वालों में बच्चे भी शामिल

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स को एमएसएफ के नाम से भी जाना जाता है. एमएसएफ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा, ओमडुरमैन के करारी इलाके के कई आवासीय इलाकों में भारी गोलाबारी के बाद अल नाओ अस्पताल की टीमों ने 90 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में दाखिल किया है, जिनमें से कई बच्चे थे. गोलाबारी में 11 लोगों की मौत हो गई.

एमएसएफ ने कहा कि उसकी एक वैन गुरुवार को खार्तूम और वादी मदनी के बीच गोलियों की चपेट में आ गई. वादी मदनी खार्तूम से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में एक छोटा शहर है. इस पर सेना का पूरी तरह से नियंत्रण है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है. शुक्रवार को एमएसएफ ने हमले के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया. 

क्या है सूडान में लड़ाई की वजह?

इसी साल अप्रैल से सूडान हिंसा की आग में जल रहा है. जनरल अब्देल फतह बुरहान के नेतृत्व वाली देश की सेना और जनरल मोहम्मद हामदेन डागालो की कमान वाले अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच लड़ाई शुरू हुई थी. इसके बाद हिंसा पूरे देश में फैल गई. इस गृहयुद्ध में खार्तूम और ओमडुरमैन युद्ध के इलाके में तब्दील हो गया. खार्तूम पर जनरल मोहम्मद हामदेन डागालो की रैपिड फोर्स ने बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया है.

ये भी पढ़ें:

मेक्सिको में दर्दनाक सड़क हादसा, प्रवासियों से भरी बस पलटी, 18 लोगों की मौत, 29 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget