एक्सप्लोरर

Parents In Jail: इस देश में अजीब फरमान, बच्चों के स्कूल नहीं जाने पर होगी माता पिता को जेल

Saudi Arabia School: सऊदी अरब में जो छात्र बिना किसी बहाने या कारण के 20 दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं तो उनके माता-पिता को अधिकारियों द्वारा जेल में डाला जा सकता है.

Saudi Arabia Schools: सऊदी अरब में अब बच्चों का स्कूल न जाना माता पिता के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. दरअसल, यहां के शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि जो छात्र बिना किसी बहाने या कारण के 20 दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं तो उनके माता-पिता को जेल में डाला जा सकता है.

सऊदी अरब स्थित समाचार संगठन मेक्का न्यूजपेपर ने रिपोर्ट में कहा कि यदि कोई छात्र 20 दिनों तक स्कूल नहीं जाता है तो यह स्कूल की जिम्मेदारी है कि वह छात्र के अभिभावक को लोक अभियोजन कार्यालय में भेजे, जो राज्य के बाल संरक्षण कानून के तहत आता है. रिपोर्ट के अनुसार, लोक अभियोजन कार्यालय बच्चे के स्कूल नहीं जाने के कारणों की जांच करेगा और फिर मामले को आपराधिक न्यायालय में भेज देगा.

लापरवाही पर भुगतना पड़ेगा खामियाजा 

ऐसे में अगर यह साबित हो जाता है कि छात्र की स्कूल में अनुपस्थिति अभिभावक की लापरवाही के कारण हुई है तो न्यायाधीश अभिभावक को निर्धारित समय के लिए जेल की सजा का आदेश दे सकता है. रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के मामलों में स्कूल के प्रिंसिपल को शिक्षा मंत्रालय को सूचित करना होगा, जो जांच शुरू करेगा और छात्र को पारिवारिक देखभाल में स्थानांतरित करने का आदेश देगा. इसके बाद फैमिली केयर छात्र को अपने पास रखेगी और मामले की जांच करेगी.

पहले दी जाएंगी चेतावनियां 

रिपोर्ट के अनुसार, यदि कोई छात्र 3 दिन की छुट्टी लेता है तो एक प्रारंभिक चेतावनी जारी की जाएगी. इसके बाद छात्र के 5 दिन की छुट्टी लेने के बाद दूसरी चेतावनी जारी की जाएगी और अभिभावक को सूचित किया जाएगा. 10 दिनों की अनुपस्थिति के बाद तीसरी चेतावनी जारी की जाएगी और अभिभावक को बुलाया जाएगा. 15 दिनों की अनुपस्थिति के बाद छात्र को शिक्षा विभाग के माध्यम से दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. वहीं 20 दिनों के बाद शिक्षा विभाग बाल संरक्षण कानून के प्रावधानों को लागू करेगा.

ये भी पढ़ें: Russia On Yevgeny Prigozhin Death: 'सफेद झूठ है कि...', वैगनर चीफ की प्लेन क्रैश में मौत पर बोला रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget