एक्सप्लोरर

कैसे वायरल हुई भगवान बुद्ध के दुर्लभ दांत की तस्वीर, किसने तोड़ा सुरक्षा घेरा? जांच में जुटी श्रीलंकाई पुलिस

श्रीलंका में भगवान बुद्ध के पवित्र दांत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि जिस जगह यह दांत रखा गया है, वहां मोबाइल फोन और कैमरा ले जाना मना है.

Sri Lanka Buddha Relic Image: श्रीलंका में भगवान बुद्ध के पवित्र दांत की एक कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. पुलिस ने बताया कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये फोटो ली कैसे गई, क्योंकि जिस जगह यह दांत रखा गया है, वहां मोबाइल फोन और कैमरा ले जाना मना है. यह फोटो कैंडी शहर के दंत मंदिर की बताई जा रही है. यहां 16 साल बाद भगवान बुद्ध के दांत को लोगों के दर्शन के लिए प्रदर्शनी में रखा गया था. अब सवाल उठ रहा है कि जब फोन और कैमरे की इजाजत नहीं थी तो फोटो कैसे ली गई?

पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच जारी है और सच का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा. कार्यवाहक पुलिस प्रमुख प्रियंता वीरासूर्या ने बताया कि प्रारंभिक जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह तस्वीर कब और कैसे खींची गई. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आपराधिक जांच विभाग (CID) की मदद भी ली जाएगी.

हजारों की संख्या में मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु 

इस बीच, कैंडी शहर के दंत मंदिर में भगवान बुद्ध के इस दुर्लभ अवशेष के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मंदिर के बाहर कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 65 साल की गीतानी मेंडिस जो दो बच्चों की मां हैं, उन्होंने मंदिर के प्रवेश द्वार पर कहा, "यह एक बहुत ही खास मौका है. हम दांत के अवशेष की पूजा कर पा रहे हैं, चाहे हमें कितनी भी देर कतार में क्यों न लगना पड़े."

क्यों मायने रखता है ये दंत अवेशष?

यह प्रदर्शनी राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायक के अनुरोध पर 16 वर्षों के बाद आयोजित की जा रही थी. यह दंत अवशेष दो करोड़ दस लाख की आबादी वाले श्रीलंका के 74 प्रतिशत सिंहली बौद्ध बहुसंख्यकों के लिए विशेष आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है. ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, 1590 में कैंडी में लाया गया यह दंत अवशेष बौद्ध आस्था का प्रतीक था और यह धीरे-धीरे श्रीलंका की सबसे बहुमूल्य संपत्ति में शुमार हो गया. ऐसा कहा जाता है कि किसी को भी दांत के वास्तविक अवशेष को देखने की अनुमति नहीं थी. आधुनिक समय में आगंतुकों को दूर से ही अवशेष देखने की अनुमति है. यह प्रदर्शनी 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

'पत्नी ने मिर्च पाउडर डाला, बांधा और फिर चाकू से कत्ल', कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget