एक्सप्लोरर

श्रीलंका धमाका: 8 विस्फोट में 207 लोगों की मौत, सात गिरफ्तार, ट्रेन और सोशल मीडिया पर रोक

Sri Lanka blasts: श्रीलंका में एक के बाद एक आठ विस्फोट में कम से कम 207 लोगों की मौत हो गई. 450 से अधिक घायल हैं. पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

कोलंबो: ईस्टर की खुशी आज मातम में तब्दील हो गई. भारत के पड़ोसी और मित्र देश श्रीलंका में एक के बाद एक आठ विस्फोटों में मरने वालों की संख्या करीब 207 पहुंच चुकी है और 450 के करीब घायल हैं. मरने वालों में काफी संख्या में विदेशी नागरिक भी हैं. हमले के बाद हर तरफ मातम पसरा है. इस हमले से पूरी दुनिया अवाक है और मरने वालों के परिवार के प्रति सांत्वना जता रही है. पहला हमला सुबह करीब 9 बजे हुआ था और आखिरी करीब तीन बजे. आगे हमलों की आशंका को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है. सोशल मीडिया पर पाबंदी लगा दी गई है. हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है. पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है. 10 प्वाइंट्स में पढ़ें अब तक के हर एक अपडेट्स-

1. पहला हमला: पुलिस ने बताया कि ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार पौने नौ बजे ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च में हुए. वहीं अन्य तीन विस्फोट पांच सितारा होटलों - शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुए.

2. पहले छह विस्फोट सुबह में कुछ-कुछ अंतराल के बाद हुआ जबकि सातवां और आठवां विस्फोट दोपहर में हुआ. इसमें से एक राष्ट्रीय चिड़ियाघर के पास कोलंबो में हुआ. दूसरा कोलंबो में ही एक घर में हुआ. कुल आठ में से दो धमाके आत्मघाती थे. होटल शंगरीला में आत्मघाती हमला हुआ था.

3. कोलंबो में 45, नेगेम्बो में 90 और बट्टिकलोवा में 27 लोगों की मौत हुई है. वहीं 450 के करीब लोग धमाकों में घायल हुए हैं. श्रीलंका पुलिस ने कहा कि आठवां धमाका आत्मघाती विस्फोट था जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए.

4. आंखों-देखी: सेबेस्टियन गिरजाघर के एक उच्च पदस्थ पादरी ने कहा कि गिरजाघर की दीवारों पर खून के निशान और शवों के टुकड़े फैले हुए हैं. यहां तक कि गिरजाघर से लगती सड़क की भी यही हालत थी. कोलंबो के आर्चडायोसिस के सोशल कम्युनिकेशन निदेशक फादर एडमंड तिलकरत्ने ने बताया कि यह विस्फोट ईस्टर पार्थनासभा के बाद हुई. गिरजाघर के क्षेत्र में विस्फोट के बाद 30 शव पड़े हुए थे. उन्होंने सीएनएन को बताया कि ईस्टर के अवसर पर करीब एक हजार लोग यहां आए थे क्योंकि यह एक खास दिन है. कई लोग गांवों से आए थे.

श्रीलंका धमाका: 8 विस्फोट में 207 लोगों की मौत, सात गिरफ्तार, ट्रेन और सोशल मीडिया पर रोक

5. कर्फ्यू: श्रीलंका की सरकार ने देश में सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद रात में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कर्फ्यू शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा. इस बीच, राजधानी में विभिन्न धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

6. रेल और सोशल मीडिया पर रोक: श्रीलंका में रात की ट्रेन रोक दी गई है. लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है. राष्ट्रपति के सचिव उदय आर सेनाविरत्ने की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सरकार ने गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सभी सोशल मीडिया मंचों को ब्लॉक करने का फैसला किया है.

पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान अगर पायलट अभिनंदन को नहीं लौटाता तो वह ‘कत्ल की रात’ होती

7. भारत में शोक: श्रीलंका में हमले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से बात की. उन्होंने कहा, ''हमले हमारे देश और पूरी दुनिया में आतंकवाद द्वारा पूरी मानवता के लिए पेश की गई सबसे गंभीर चुनौती की याद दिलाते हैं.''

8. दुनिया ने की निंदा: रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, यरूशलम, पाकिस्तान ने कायरतापूर्ण हमले की निंदा की है. पोप फ्रांसिस ने श्रीलंका में ईसाइयों को निशाना बनाकर किये गये हमले के बीच इस साल ईस्टर पर प्रार्थना की. बीती रात के कार्यक्रम के कुछ घंटे बाद पोप फ्रांसिस फूलों से सजे सेंट पीटर्सबर्ग स्क्वायर की ओर रविवार की विशेष प्रार्थना कार्यक्रम के लिए गये. ईस्टर को ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने के जश्न के रूप में मनाया जाता है.

9. पहले से थी चेतावनी: श्रीलंका में रविवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों से 10 दिन पहले देश के पुलिस प्रमुख ने चेतावनी जारी करके कहा था कि आत्मघाती हमलावर ‘अहम गिरजाघरों’ को निशाना बना सकते हैं. पुलिस प्रमुख पी. जयसुंदरा ने 11 अप्रैल को एक गुप्तचर चेतावनी शीर्ष अधिकारियों को भेजी थी.

श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः 180 से ज्यादा मौत से सदमे में भारतीय खिलाड़ी, कोहली-सानिया समेत कई प्लेयर ने जताया दुख

10. भारतीय दूतावास को निशाना बनाने की थी साजिश: अलर्ट में कहा गया था कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि एनटीजे (नेशनल तोहिद जमात) अहम गिरजाघरों और कोलंबो में भारतीय उच्चायोग पर फिदायीन हमले की योजना बना रहा है. आज के हमले में किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा है. श्रीलंका में हुआ हमला अभी तक का सबसे भयावह हमला है. ध्यान रहे कि श्रीलंका में पूर्व में लिट्टे (एलटीटीई) ने कई हमले किए थे. हालांकि 2009 में लिट्टे का खात्मा हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
'प्रधानमंत्री वही करेंगे जो...' विदेश नीति और संसद में दिए PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी का निशाना
'प्रधानमंत्री वही करेंगे जो...' विदेश नीति और संसद में दिए PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने बोला हमला
Israel-Iran War: जंग रोकने का ऐलान कर ट्रंप ने कितने पैसे कमाए?
Israel-Iran War: जंग रोकने का ऐलान कर ट्रंप ने कितने पैसे कमाए?
ट्रंप से बात करेंगे मुज्तबा खामेनेई, जंग खत्म करने पर हुए राजी?
ट्रंप से बात करेंगे मुज्तबा खामेनेई, जंग खत्म करने पर हुए राजी?

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
'बाकी राज्यों में आराम से हो गया SIR, सिर्फ बंगाल ही...', चुनाव आयोग के खिलाफ ममता सरकार की दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी
'बाकी राज्यों में आराम से हो गया SIR, सिर्फ बंगाल ही...', चुनाव आयोग के खिलाफ ममता सरकार की दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget