एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की अर्थव्यवस्था आखिर संकट में क्यों है? 5 प्वाइंट्स में समझिए

Sri Lanka Protest: श्रीलंका में आर्थिक संकट इतना गहरा गया है कि लोगों को हर जरूरत की चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. ऑयल और बिजली संकट (Power Cut) से लोग काफी परेशान हैं. महंगाई चरम पर है.

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट काफी गहरा गया है. श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के देश छोड़ने के बाद भीड़ हिंसक हो गई है. भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं. भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए. प्रधानमंत्री कार्यालय ने देश में एक बार फिर इमरजेंसी (Sri Lanka Emergency) की घोषणा की है. बुधवार को श्रीलंका में आम लोगों को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर मालदीव (Maldives) भागने की सूचना मिली तो उसके बाद लोग और भड़क उठे. सेना और प्रदर्शनकारियों में भी झड़प हुई है.

श्रीलंका (Sri Lanka) में आर्थिक हालात बेहद खराब हो गए हैं. इससे पहले देश में 6 मई को इमरजेंसी की घोषणा हुई थी. अमेरिका ने श्रीलंका में अपने वाणिज्य दूतावास सेवा को फिलहाल बंद कर दिया है.

श्रीलंका में फिर भड़के प्रदर्शनकारी

श्रीलंका में आर्थिक संकट इतना गहरा गया है कि लोगों को हर जरूरत की चीजों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. ऑयल और बिजली का संकट पहले से ही लोगों को परेशान कर रखा है. महंगाई एकदम चरम पर है. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर के बाद पहले से नाराज प्रदर्शनकारी एक बार फिर से भड़क गए हैं. जानकारी के मुताबिक भारी संख्या में प्रदर्शनकारी देश की संसद और पीएम ऑफिस के पास जमा हुए हैं. आईए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर श्रीलंका में आर्थिक संकट क्यों है?

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था संकट में क्यों?

•श्रीलंका की विदेशी मुद्रा करीब-करीब ख़त्म हो गई है, यानी विदेश से सामान ख़रीदने के लिए अब देश के पास पैसे नहीं हैं. महंगाई चरम पर है.
 
•विदेशी कर्ज़ के बदले तय रकम को चुकाने में श्रीलंका की सरकार नाकाम रही. सरकार इसके लिए कोरोना महामारी को दोष दे रही है. बताया जा रहा है कि कोरोना से पर्यटन पर असर पड़ा. पर्यटन श्रीलंका के राजस्व के लिए अहम हिस्सा रहा है.

•श्रीलंका अब करीब 3 बिलियन डॉलर का आयात करता है, ये निर्यात से काफी अधिक है. आयात-निर्यात में संतुलन बिगड़ने से विदेशी मुद्रा भंडार में काफी कमी आई है. साल 2019 के अंत तक देश में 7.6 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था. मार्च 2020 तक इसमें काफी गिरावट दर्ज हुई और ये गिरकर 1.93 बिलियन डॉलर तक आ गया.

•राष्ट्रपति राजपक्षे को साल 2019 में टैक्स कटौती से जुड़े फैसले के लिए भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. वित्त मंत्री अली साब्री के मानें तो सरकार के इस फैसले की वजह से सालाना 1.4 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.

• साल 2021 की शुरुआत में श्रीलंका (Sri Lanka ) की विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange Reserves) की कमी की वजह से सरकार ने रासायनिक उर्वरकों (Chemical Fertilizers) के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था. किसानों को स्थानीय जैविक उर्वरकों के इस्तेमाल करने के पर जोर दिया गया. इससे बड़े पैमाने पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई. 

ये भी पढ़ें:

Gotabaya Rajapaksa: 40 हजार तमिलों को उतारा मौत के घाट, सैन्य अधिकारी से लेकर राष्ट्रपति तक, अब हुए फरार

Sri Lanka Crisis: मालदीव में नहीं मिल पा रही थी श्रीलंका के राष्ट्रपति को एंट्री, आखिर किसने की राजपक्षे की मदद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget