एक्सप्लोरर

40 सेकेंड में ही जमीन पर धड़ाम से गिरा रॉकेट, यूरोप के स्पेस प्रोजेक्ट को बड़ा झटका, वीडियो हुआ वायरल

नॉर्वे में एक रॉकेट उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश कर गया. इसका हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया है. जिसमें रॉकेट को फटते हुए देखा जा सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Spectrum Rocket Crashes After Launch: यूरोप के स्पेस प्रोग्राम को रविवार (30 मार्च,2025 ) को बड़ा झटका लगा जब नॉर्वे में एक रॉकेट उड़ान भरने के महज 40 सेकंड बाद ही क्रैश हो गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें रॉकेट को फटते हुए देखा जा सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रॉकेट यूरोप से सैटेलाइट लॉन्च को गति देने के लिए डेवलप किया गया था. हालांकि, उड़ान भरने के तुरंत बाद यह जमीन पर गिरकर क्रैश हो गया. जर्मन स्टार्टअप इसार एयरोस्पेस ने इसे शुरुआती परीक्षण करार दिया है.

यूरोप का अंतरिक्ष मिशन 
रिपोर्ट के अनुसार, स्पेक्ट्रम रॉकेट यूरोप से सफल लॉन्च का प्रयास कर रहा था. इस मिशन को लेकर स्वीडन, ब्रिटेन और अन्य देशों ने कमर्शियल स्पेस मिशन में अपनी भागीदारी की इच्छा जताई थी. हालांकि, इसार एयरोस्पेस पहले ही आगाह कर चुका था कि शुरुआती लॉन्च उम्मीद से पहले समाप्त हो सकता है. रॉकेट के फटने के बावजूद, कंपनी ने बताया कि इस घटना से महत्वपूर्ण डेटा मिला है, जो भविष्य के अभियानों के लिए उपयोगी साबित होगा.

कंपनी का बयान
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च से पहले इसार एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और सीईओ डैनियल मेट्ज़लर ने कहा, "हर उड़ान हमारे लिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे हमें डेटा और अनुभव मिलता है. 30 सेकंड तक की उड़ान भी हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी." उन्होंने आगे बताया कि कंपनी को इस परीक्षण के जरिए कक्षा तक पहुंचने की उम्मीद नहीं थी. वास्तव में, अब तक कोई भी कंपनी अपने पहले ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में एडजस्ट नहीं कर पाई है.

स्पेक्ट्रम रॉकेट का उद्देश्य
नॉर्वे के आर्कटिक एंडोया स्पेसपोर्ट से लॉन्च हुआ स्पेक्ट्रम रॉकेट छोटे और मध्यम आकार के उपग्रहों (एक मीट्रिक टन तक वजन वाले) के लॉन्च के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि, इस पहली परीक्षण उड़ान में कोई पेलोड नहीं था. बवेरियन इसार एयरोस्पेस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य उनके स्वनिर्मित लॉन्च यान की सभी सिस्टम का पहला इंटीग्रेटेड टेस्ट करना था.

वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. NSF (नेशनल स्पेस फोरम) ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लॉन्च! इसार एयरोस्पेस का स्पेक्ट्रम रॉकेट नॉर्वे के एंडोया स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ, लेकिन यह पहले चरण में ही असफल हो गया." वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लॉन्चिंग के कुछ ही सेकंड बाद रॉकेट में विस्फोट हो गया, जिससे यह परीक्षण उड़ान असफल साबित हुई.

ये भी पढ़ें: रूस के राष्ट्रपति पुतिन की लग्जरी कार में ब्लास्ट, खुफिया एजेंसी के ऑफिस के बाहर आग का गोला बनी लिमोजिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget