एक्सप्लोरर

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की लग्जरी कार में ब्लास्ट, खुफिया एजेंसी के ऑफिस के बाहर आग का गोला बनी लिमोजिन

Putin Car Blast: पुतिन कहीं भी आने जाने के लिए लिमोजिन कार का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने उत्तर कोरिया के किम जोंग उन समेत कई लोगों ये कार गिफ्ट भी की थी.

Russia President Putin Car Explode: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लग्जरी कार में ब्लास्ट हुआ है. यह धमाका रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी के मुख्यालय के पास हुआ. पुतिन के काफिले की कार में धमाके से रूसी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. ये धमाका ऐसे समय में हुआ, जब हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन की 'मौत की भविष्यवाणी' की थी. 

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लग्जरी कार लिमोजिन में सेंट्रल मॉस्को में विस्फोट हो गया. हालांकि अबतक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये किसी साजिश का हिस्सा है या कार में कोई खराबी आने के बाद आग लगी. राष्ट्रपति की कार में ब्लास्ट के बाद पुतिन की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों सतर्क हो गई हैं और क्रेमलिन के अंदर भी उन पर हमले का खतरा बढ़ गया है. लग्जरी कार लिमोजिन में आग लगाने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार में आग की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं. 

पुतिन की पसंदीदा कार है लिमोजिन

लिमोजिन कार रूसी राष्ट्रपति की पसंदीदा लग्जरी कार है. वह अकसर इस कार का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए हैं. इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों को भी ये कार गिफ्ट कर चुके हैं. उन्होंने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को भी यह कार गिफ्ट की थी. यूक्रेन युद्ध के बाद से ही पुतिन की सुरक्षा को लेकर रूसी एजेंसियां सतर्क हैं, लेकिन हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने उनकी मौत की भविष्यवाणी भी की थी, जिसके बाद पुतिन को अपने ही लोगों से खतरे का अंदेशा था. बताया जा रहा है कि इस गाड़ी का प्रबंधन राष्ट्रपति संपत्ति विभाग द्वारा किया जाता है, जो राष्ट्रपति के ट्रांसपोर्ट का काम संभालता है. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के समय कार के अंदर कौन-कौन था.  

सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहते हैं पुतिन

हाल में मरमंस्क में संघीय सुरक्षा सेवा (FSO) के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा गार्डों की तलाशी ली गई थी. द सन के हवाले से एक रूसी चैनल से एक पूर्व बॉडीगार्ड ने कहा था कि यह दिखाता है कि पुतिन को अपनी जान का कितना डर है. उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन को अपने कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है. पुतिन की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां इतनी सतर्क रहती हैं कि एफएसओ एजेंट उनके भाषण स्थलों के पास कूड़ेदानों, सीवर कवरों की जांच करते हैं. ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई हैं कि राष्ट्रपति सार्वजनिक जगहों पर भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते हैं. क्रेमलिन के एक सूत्र ने द सन को बताया कि उनकी सुरक्षा में एक पूरी सेना लगी हुई है.

 

पुतिन को लेकर जेलेंस्की ने क्या दावा किया था? 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तबीयत बिगड़ रही है और वह जल्दी ही मर जाएंगे. जेलेंस्की ने यह बात बीते बुधवार (26 मार्च) को एक इंटरव्यू के दौरान कही थीं. उन्होंने आगे कहा था कि पुतिन के मरते ही युद्ध भी जल्दी खत्म हो जाएगा. इस दौरान उन्होंने अमेरिका से मजबूत बने रहने और मॉस्को पर अपनी आक्रामकता को रोकने के लिए दबाव जारी रखने की भी अपील की. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget