एक्सप्लोरर

इस दिन चंद्रमा से टकरा सकता है SpaceX का रॉकेट, 9,000 किमी/घंटे की गति से लगा रहा चक्कर

SpaceX Falcon 9 Rocket: तेजी से बढ़ रहा अंतरिक्ष कबाड़ का यह टुकड़ा उस स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा है, जो 'डीप स्पेस क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी' उपग्रह को पृथ्वी से ले गया था.

SpaceX Falcon 9 Rocket: साल 2015 में प्रक्षेपित किया गया एक रॉकेट कुछ सप्ताह में चंद्रमा से टकरा सकता है. तेजी से बढ़ रहा अंतरिक्ष कबाड़ का यह टुकड़ा उस स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट (SpaceX Falcon 9 Rocket) का ऊपरी हिस्सा है, जो 'डीप स्पेस क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी' उपग्रह को पृथ्वी से ले गया था. तब से यह बेतरतीब तरीके से पृथ्वी और चंद्रमा के चक्कर लगा रहा है.

क्षुद्रग्रह पर नजर रखने वाले बिल ग्रे इस रॉकेट के प्रक्षेपित होने के बाद से 4-टन वजनी इस बूस्टर पर नजर रख रहे हैं. उन्हें इस महीने पता चला कि उनके ऑर्बिट-ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर ने अनुमान लगाया है कि बूस्टर 9,000 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से आगे बढ़ते हुए 04 मार्च को चंद्रमा की सतह से टकराएगा. बूस्टर आगे बढ़ते हुए काफी कलाबाजियां खा रहा है, जिसके चलते इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है कि यह कितने वेग से और कब चंद्रमा की सतह से टकराएगा. इसके चंद्रमा के दूसरी ओर टकराने की संभावना है, इसलिए यह पृथ्वी से दिखाई नहीं देगा.

चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से में एक नया गड्ढा बन जाएगा

कुछ खगोलविदों का कहना है कि टक्कर कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अंतरिक्ष पुरातत्वविद् के लिए यह काफी रोमांचक है. इसके चंद्रमा की सतह से टकराने से चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से में एक नया गड्ढा बन जाएगा. चंद्रमा के साथ संपर्क करने वाली पहली मानव निर्मित चीज 1959 में सोवियत लूना 2 थी. वह एक असाधारण उपलब्धि थी, क्योंकि ऐसा पहले कृत्रिम पृथ्वी उपग्रह स्पुतनिक 1 के प्रक्षेपण के दो साल बाद ही हुआ था.

मिशन में एक रॉकेट, एक प्रोब और तीन बम शामिल थे. एक बम ने सोडियम गैस का एक बादल छोड़ा था, ताकि टक्कर को पृथ्वी से देखा जा सके. तत्कालीन सोवियत संघ नहीं चाहता था कि अभूतपूर्व मिशन को एक 'अफवाह' कहा जाए. 2009 में जापानी रिले उपग्रह ओकिना की तरह विभिन्न अंतरिक्ष यान पूर्व में कक्षा से बाहर निकल गए हैं. अन्य को उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त किया गया. नासा के एबब और फ्लो अंतरिक्ष यानको 2012 में जानबूझकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से टकराया गया था.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: BJP का निषाद पार्टी और अपना दल के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

9 राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग, केंद्र का जवाब दाखिल न होने पर नाराज़ SC ने लगाया जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget