एक्सप्लोरर

2023 में क्यों हो जायेंगे दक्षिण कोरियाई अपनी उम्र से एक- दो साल युवा?

दक्षिण कोरिया के लोग अपनी उम्र से एक या दो साल युवा होने जा रहे हैं. इस देश की संसद ने पारंपरिक उम्र प्रणाली खत्म करने का कानून पास किया है. जून 2023 से यहां नवजात शिशु एक साल के नहीं माने जाएंगे.

पूरी दुनिया में पैदा होने वाला नवजात शिशु 365 दिन बाद ही एक साल का माना जाता है, लेकिन दक्षिण कोरिया एक ऐसा देश है, जहां मां के गर्भ से बाहर आते ही नवजात एक साल का हो जाता है. ये मत सोचिए की यहां प्रकृति ने ऐसा कोई खेल रचा है जो पैदा होते ही उम्र बढ़ने के लिए जवाबदेह होता है. दरअसल ये इस देश की परंपरा है जो पैदा होते ही उम्र में एक साल का इजाफा कर डालती है.

यही उम्र प्रणाली अब खत्म कर दी गई है. साल 2023 जून इस प्रणाली के हमेशा के लिए खत्म होने वाला ऐतिहासिक महीना होगा. इस महीने से यहां पैदा होने वाले नवजात एक साल के नहीं माने जाएंगे और न ही हर 1 जनवरी को उनकी उम्र में एक साल का इजाफा किया जाएगा. कम से कम इस महीने से आधिकारिक कागजी कार्रवाई पर दक्षिण कोरियाई आबादी 1 या 2 साल छोटे होने के लिए तैयार रहेगी. जून 2023 से आधिकारिक दस्तावेजों पर तथाकथित "कोरियाई उम्र" प्रणाली की मंजूरी नहीं दी जाएगी. 

दक्षिण कोरिया की संसद का ऐतिहासिक फैसला

गुरुवार 8 दिसंबर का दिन दक्षिण कोरिया के लोगों के लिए ऐतिहासिक बन गया. इस दिन दक्षिण कोरियाई संसद ने कोरिया की उम्र की गिनती करने के दो पारंपरिक तरीकों को खत्म करने के लिए एक कानून पास किया. जून 2023 से यहां आधिकारिक दस्तावेजों पर उम्र निर्धारित करने के लिए केवल मानकीकृत,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता वाली पद्धति ही अमल में लाई जाएगी.

दरअसल यहां की सरकार ने एक अभियान के दौरान ये वादा किया था कि वो देश में लागू भ्रम पैदा करने वाली परंपरागत उम्र प्रणाली को खत्म करेगी.सरकार ने बाकी दुनिया में उम्र मापने के लिए इस्तेमाल में आने वाली प्रणाली को ही अमल में लाने का वादा भी किया था. 8 दिसंबर को दक्षिण कोरियाई सरकार ने यही वादा पूरा किया है.

देश में ही हुई आलोचना

इस परंपरागत आयु प्रणाली ने राजनेताओं की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है. उनका मानना हैं कि दक्षिण कोरिया जो एक बड़ी एशियाई अर्थव्यवस्था, वैश्विक तकनीकी और सांस्कृतिक शक्ति है इस परंपरा की वजह से वो वक्त के पीछे दिखाई देती है. यहां के  राष्ट्रपति यून सुक-योल ने उम्र की गणना के लिए कई तरीके अपनाने की आलोचना की है.

उनका कहना है कि इससे देश को संसाधनों का नुकसान झेलना पड़ता है. इस देश में सत्तारूढ़ पीपल पावर पार्टी के यू सांग-बम ने संसद में कहा, "संशोधन का मकसद गैरजरूरी सामाजिक-आर्थिक लागत को कम करना है, क्योंकि उम्र की गणना के कई तरीकों की वजह से कानूनी और सामाजिक विवाद के साथ-साथ भ्रम भी बना रहता है."

क्या है परंपरागत उम्र प्रणाली?

मौजूदा वक्त में  कोरिया में उम्र की गणना करने के लिए सबसे बड़े पैमाने पर "कोरियाई आयु प्रणाली" है. इसके तहत एक बच्चा जन्म के वक्त ही एक साल का होता है और फिर हर  नए वर्ष के पहले दिन एक वर्ष उसकी उम्र में और जोड़ा जाता है. एक दूसरे तरीके में आयु की गणना जन्म के वक्त उसकी उम्र जीरो मानकर की जाती है और 1 जनवरी को एक वर्ष जोड़ा जाता है.

कोरिया में  यह तरीका अहम तौर पर शराब पीने और और धूम्रपान करने की कानूनी उम्र की गणना करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है. इस देश में असामान्य और तेजी से अलोकप्रिय रिवाज का मतलब है कि नए साल की पूर्व संध्या पर पैदा हुआ बच्चा दो साल का हो जाता है जैसे ही घड़ी में मध्य रात्रि की सूचना देती है.

उधर दूसरी तरफ ये देश विश्व स्तर पर उम्र की गणना करने वाली मान्यता प्राप्त प्रणाली का भी इस्तेमाल करता है. इसमें उम्र की गणना किसी शख्स के जन्मदिन से की जाती है और पहला जन्मदिन जन्म के 365 दिन बाद मनाया जाता है. दक्षिण कोरियाई परंपरागत आयु प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयु मापने की प्रणाली की तुलना की जाए तो दक्षिण कोरिया में पैदा होने वाला हर एक दक्षिण कोरियाई विश्व में पैदा होने वाले शख्स से उम्र में 1 से 2 साल बड़ा होता है.

 उदाहरण के लिए, 8 दिसंबर 2022 तक, 31 दिसंबर 2002 को जन्म लेने वाला शख्स अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के तहत 19 साल का होगा और दक्षिण कोरियाई गिनती प्रणाली के तहत 20 और परंपरागत आयु प्रणाली के तहत 21 है.इस देश में सत्तारूढ़ पीपल पावर पार्टी के यू सांग-बम ने संसद को बताया कि "संशोधन का मकसद गैरजरूरी सामाजिक-आर्थिक लागत को कम करना है, क्योंकि उम्र की गणना के कई तरीकों की वजह से कानूनी और सामाजिक विवाद के साथ-साथ भ्रम भी बना रहता है."

खुश हैं लोग

दक्षिण कोरिया में उम्र को मापने की ये प्रणाली कब चलन में आई ये साफ नहीं है. यह माना जाता है कि जन्म के वक्त ही उम्र एक साल होने के पीछे नवजात के गर्भ में बिताए गए 9 महीने के वक्त को राउंड फीगर 12 लेकर लोग इसे एक साल करते हैं. इस तरह के उम्र नापने का ये तरीका एक प्राचीन एशियाई संख्यात्मक प्रणाली से लिया गया है जिसमें जीरो अस्तित्व में नहीं माना गया है.

द गॉर्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक 29 साल की जियोंग दा यून ने कहा, “मैं इस बदलाव का स्वागत करती हूं, क्योंकि जब विदेश में मुझे मेरी उम्र के बारे में पूछा जाता है दो मुझे हमेशा दो बार सोचना पड़ता है. मुझे याद है कि जब विदेशी मुझे आश्चर्य से देख रहे थे क्योंकि मुझे जवाब देने में इतना वक्त लगा. एक या दो साल छोटे होने का स्वागत कौन नहीं करेगा?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?
'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
रावलकोट में PAK सेना और रेंजर्स की बर्बरता, हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना, घाटी में दहशत का माहौल
रावलकोट में PAK सेना और रेंजर्स की बर्बरता, हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना, घाटी में दहशत का माहौल
इजरायल का पलटवार, हिजबुल्लाह के गढ़ बेरूत में घुसकर कमांड सेंटर किया तबाह, नेतन्याहू बोले- 'हिसाब बराबर'
इजरायल का पलटवार, बेरूत में हिजबुल्लाह का कमांड सेंटर किया तबाह, नेतन्याहू बोले- हिसाब बराबर

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget