एक्सप्लोरर

South Korea: दस मिनट की भगदड़... और देखते-देखते मातम में बदल गई जश्न मनाने के लिए बुलाई गई हैलोवीन पार्टी

Seoul News: भगदड़ में 120 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हैं. इस भगदड़ के दौरान करीब 50 लोगों को कार्डियक अरेस्ट आने की भी सूचना है. राष्ट्रपति ने हादसे के बाद फौरन बैठक बुलाई.

South Korea News: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल (Seoul) में शनिवार रात (दक्षिण कोरियाई समय के अनुसार) बड़ा हादसा हो गया. यहां एक हैलोवीन पार्टी (Halloween Party) के दौरान मची भगदड़ में 120 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस भगदड़ के दौरान करीब 50 लोगों को कार्डियक अरेस्ट आने की भी सूचना है. देश की योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, सियोल में हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान एक छोटी सड़क पर लोगों के आगे बढ़ने के चक्कर में ये भगदड़ मची. आइए समय वार जानते हैं कब क्या हुआ. 

शनिवार रात 10:20 बजे हादसा

दमकल अधिकारियों के अनुसार, इटावन, योंगसान-गु, सेंट्रल सियोल में हैलोवीन पार्टी चल रही थी. इसी दौरान एक रोड पर आगे बढ़ने की कोशिश में भगदड़ मच गई और लोग एक दूसरे को कुचलते हुए निकलने लगे. दमकल विभाग को रात 10:22 बजे मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने की रिपोर्ट मिलनी शुरू हुई. पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची. वहां 120 लोग मृत मिले. इनमें से 74 को अस्पताल ले जाया गया, जबकि 46 को नजदीक के एक मल्टीपर्पज इनडोर जिमनेजियम में ठहराया गया है. मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है. अभी तक मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 20 साल थी. अधिकारियों का कहना है कि हताहतों की संख्या में वृद्धि जारी रहेगी.

रात 11:50 तक राहत कार्य में जुटे और लोग

दमकल विभाग ने रात 10:38 बजे पहले चरण की प्रतिक्रिया जारी की. इसके बाद रात 11:50 बजे तीसरे चरण का रिएक्शन फायर ब्रिगेड ने दिया. राहत कार्य़ में 364 फायर फाइटर्स सहित कुल 848 कर्मियों को लगाया गया था, जबकि 142 एम्बुलेंस की भी तैनाती की गई.

रात करीब 11:30 बजे मिले कार्डियक अरेस्ट वाले

रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे बचावकर्मी इटावन में हैमिल्टन होटल के पास बेहोश हुए दर्जनों लोगों का सीपीआर कर रहे थे. प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि घटनास्थल पर लगभग 50 मरीज कार्डियक अरेस्ट जैसा फील कर रहे थे.

रविवार रात करीब 1 बजे ली ने बुलाई बैठक

हादसे के लगभग 2 घंटे बाद साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई और अधिकारियों को आपदा चिकित्सा सहायता टीम को जल्द भेजने कं निर्देश दिए, यह बैठक रविवार रात करीब 12:30 बजे हुई. मध्य सियोल के इटावन में रात करीब 1 बजे दर्जनों लोगों को हृदय गति रुकने की मिल रही थी, राष्ट्रपति ने फौरन सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा है.

रविवार रात 2 बजे और निर्देश दिए

रात करीब 2 बजे साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि आपदा चिकित्सा सहायता टीम को जल्दी से जल्दी भेजें और नजदीकी अस्पतालों में इमरजेंसी बेड रिजर्व करें. आंतरिक मंत्री ली सांग-मिन के नेतृत्व में सभी संबंधित मंत्रालयों और संस्थानों को पीड़ितों को तुरंत प्राथमिक उपचार और उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए.

क्यों हो रही थी यह पार्टी

रिपोर्ट के मुताबिक, COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद से बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग उपायों के पहला हैलोवीन सप्ताहांत मनाने के लिए शनिवार को पूरे दिन में लगभग 100,000 लोग यहां जुटे थे.

ये भी पढ़ें

Russia-Ukarine War: रूस ने ड्रोन हमले का लगाया आरोप, यूक्रेन ने दी चेतावनी-बंद करो अपना झूठ और साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget