एक्सप्लोरर

South Korea Corona: कोरोना से थर्राया दक्षिण कोरिया! अबतक वायरस ले चुका 33,235 लोगों की जानें, तीन करोड़ हुए संक्रमित

South Korea Corona: दक्षिण कोरिया में 10 अक्टूबर 2022 के बाद सोमवार को सबसे कम 8,973 नए मामले सामने आए. साथ ही करोना से 26 लोगों की मौत हुई.

South Korea Corona: दक्षिण कोरिया में सोमवार को कोरोना के 9,227 नए मामले सामने आए हैं. यह तीन महीने से अधिक समय में सबसे कम आंकड़ा है. कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) ने बताया कि विदेशों से आए 60 मामलों सहित कुल मामले 30,008,756 हो गए. 51.6 मिलियन की आबादी वाला देश 20 जनवरी 2020 को अपना पहला कोविड-19 मामला दर्ज किया था, इसके तीन साल बाद अब आंकड़ा 30 मिलियन पार पहुंच गया.

दक्षिण कोरिया में 10 अक्टूबर, 2022 के बाद से अब सबसे कम 8,973 नए मामले सामने आए हैं. करोना से 26 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33,235 हो गई. केडीसीए ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या पिछले दिन के 460 से कम होकर 450 हो गई है.

सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना जरूरी
शुक्रवार को दक्षिण कोरियाई सरकार ने कहा कि वह 30 जनवरी से ज्यादातर सार्वजनिक इनडोर स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता वापस ले लेगी, लेकिन लोगों को अभी भी सार्वजनिक परिवहन और चिकित्सा सुविधाओं में मास्क पहनना जरूरी होगा. 

चीन में अब भी बेकाबू है कोरोना!
उधर चीन इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है. एक प्रमुख सरकारी वैज्ञानिक ने दावा किया कि चीन में 10 में से आठ लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं. सीएनएन ने बताया कि चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुख्य महामारी वैज्ञानिक वू जुन्यो ने कहा कि 1.4 बिलियन लोगों के देश में कोरोना महामारी की लहर पहले ही लगभग 80 प्रतिशत लोगों को संक्रमित कर चुकी है.

चीन में 13 से 19 जनवरी के बीच अस्पतालों में लगभग 13,000 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. यहां की ज्यादातर आबादी पहले ही वायरस से संक्रमित हो चुकी है. चीन ने एक हफ्ते पहले कहा दुनिया के सामने आंकड़े देकर बताया था कि 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच चीनी अस्पतालों में लगभग 60,000 लोगों की मृत्यु हो गई थी. 

यह भी पढ़ें: क्या है Lunar New Year? जहां जश्न मना रहे लोगों पर चलीं अंधाधुंध गोलियां, 10 लोगों की मौके पर मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मूज से...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मूज से...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget