एक्सप्लोरर

South African Airlines: कॉकपिट में निकला कोबरा, देखकर पायलट के उड़े होश, जमीन पर तुरंत उतारा विमान

South Africa: उड़ने प्लेन में सांप को देखकर पायलट कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गया. पहले पायलट ने सोचा कि यात्रियों को नहीं बताना चाहिए, फिर आखिरकार उन्हें जानकारी दे दी.

South Africa Plane: साउथ अफ्रीका (South Africa) में एक पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्लेन की सुरक्षित इमेरजेंसी लैडिंग (Emergency Landing) करवाई. दक्षिण अफ्रीका में रुडोल्फ इरास्मस एक छोटा प्लेन उड़ा रहा था. तभी पायलट को अपनी सीट के नीचे एक जहरीला कोबरा सांप दिखा. इसके बावजूद पायलट सही सलामत चार यात्रियों से भरे प्लेन को सुरक्षित जमीन पर ले आया.

दक्षिण अफ्रीका के पायलट की बहादुरी की फ्लाइट विशेषज्ञों ने सराहना की है. पायलट ने सोमवार (3 अप्रैल) की सुबह वॉर्सेस्टर से नेल्स्प्रूट के लिए चार यात्रियों के साथ एक छोटा विमान लेकर उड़ा था. वह पिछले पांच सालों से प्लेन उड़ा रहा है.

बोतल से कुछ चीज लिपटी हुई है
इरास्मस ने टाइमलाइव वेबसाइट को उस पल के बारे में बताते हुए कहा, सुबह जब मैंने चार यात्रियों को लेकर उड़ान भरी. तभी वॉर्सेस्टर एयरफ़ील्ड के लोगों ने बताया कि उन्होंने विंग के नीचे एक कोबरा पड़ा हुआ देखा. पायलट ने इसे खुद पकड़ने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से सांप इंजन के पास छुप गया था.

हालांकि, लोगों ने इंजन के पास भी देखा तो सांप वहां नहीं था इसलिए उन्होंने मान लिया कि वह निकल गया है. पायलट ने कहा कि मैं आमतौर पर एक पानी की बोतल अपने पैर और अपने कूल्हे के बीच साथ रखता हूं. तभी मैंने महसूस किया कि बोतल से कुछ चीज लिपटी हुई है.

यात्रियों को भी दी जानकारी
इरास्मस ने कहा कि जैसे ही उसने बोतल की तरफ देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें एक कोबरा सांप लिपटा हुआ था. पायलट एक पल के लिए स्तब्ध रह गया. उसने फैसला लिया कि वो यात्रियों को इस बारे में नहीं बताएगा, क्योंकि इससे यात्री घबरा जाएंगे. इसके बावजूद पायलट ने फिर सोचा और फैसला लेते हुए यात्रियों को सांप की जानकारी दी. उसने यात्रियों को बताया कि मुझे लग रहा है कि यह मेरी सीट के नीचे सांप है, इसलिए मैं जल्द से जल्द विमान को लैंड करवा रहा हूं.

ये भी पढ़ें:

US Flight: टेकऑफ से पहले इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश, 3 घंटे लेट हुई फ्लाइट, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget