एक्सप्लोरर

Attack In Somalia: सोमालिया में अल-शबाब के आतंकियों ने किया हमला, कम से कम 19 नागरिकों की मौत

19 People Killed in Somalia: सोमालिया में अल-शबाब के आतंकियों का कहर जारी है. यहां आतंकी हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और खाने की सामग्री से भरे ट्रक को भी नष्ट कर दिया है.

Somalia Attack: अफ्रीकी देश सोमालिया (Somalia) में अल-शबाब (Al Shabab) के आतंकी हमले (Terrorist Attack) में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा इन आतंकियों ने खाने की चीजों से भरे एक ट्रक को भी बर्बाद कर दिया है. ये हमला अल-कायदा (Al-Qaeda) से जुड़े आतंकियों ने सोमालिया के मध्य क्षेत्र हिरन (Hiran) में रात के समय में किया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रक ट्रक बालादवेन शहर से महास शहर तक खाद्य आपूर्ति पहुंचा रहे थे.

स्थानीय कबीले के एक बुजुर्ग अब्दुलाही हरेद ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया है कि आतंकवादियों ने कल रात निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी. हमारे पास मारे गए लोगों की सही संख्या तो नहीं है लेकिन 19 शव अब तक मिल चुके हैं. हिरन क्षेत्र के गवर्नर का कहना है कि महिलाओं बच्चों समेत सभी के शवों को अभी भी इकट्ठा किया जा रहे है. वे 20 से ज्यादा भी हो सकते हैं.

क्या है अल-शबाब का मकसद?

इस मामले पर अल-शबाब ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि एक स्थानीय उप-कबीले को निशाना बनाया गया है. इस कबीले के लोगों ने सरकारी सैनिकों की मदद की थी. 20 लोगों की मार गिराया है और 9 वाहनों को नष्ट कर दिया है. अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकी ग्रुप ने एक दशक से अधिक समय से सोमालिया की सरकार से लड़ाई लड़ रहा है. ये संगठन इस्लामी कानून की सख्त व्याख्या के आधार पर अपना शासन स्थापित करना चाहता है.

आम नागरिकों को लगातार बना रहा है निशाना

अल-शबाब  (Al-Shabab) अक्सर सैनिकों और आम नागरिकों को निशाना बनाकर बमबारी (Bomb Attack), बंदूकों से हमला और अन्य तरीकों से हमले करता रहता है. पिछले महीने भी एक हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. अल-शबाब के आतंकियों ने मोगादिशू के हयात होटल (Hayat Hotel) पर हमला कर दिया था. सोमालिया (Somalia) में यह होटल नेताओं और सरकारी अधिकारियों की पसंद की जगह माना जाता है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुरक्षा अधिकारियों और हमलावरों के बीच करीब 30 घंटे गोलीबारी चली थी.

ये भी पढ़ें: Al Shabaab Attack: सोमालिया के होटल में 30 घंटे में हालात पर काबू, अल शबाब के आतंकी हमले में 40 लोगों की गई जान

ये भी पढ़ें: Somalia Attack: भारत ने मोगादिशु में हुए आंतकी हमले की कड़ी निंदा की, कहा- 'इस लड़ाई में भारत सोमालिया के साथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget