एक्सप्लोरर

Solar Energy Ship: पेट्रोल-डीजल से नहीं, बल्कि सोलर एनर्जी से चलेंगे पानी के जहाज! जानिए कैसे करेंगे काम

Hurtigruten Norway: आने वाले दिनों में जल्द ही आपको सोलर एनर्जी से चलने वाले पानी के जहाज देखने को मिलेंगे. नॉर्वे की एक कंपनी इस पर काम कर रही है.

Environment News: समुद्र में आपने बड़े-बड़े जहाजों को चलते हुए देखा होगा. क्या आपको मालूम है कि इन बड़े जहाजों को चलाने के लिए किस फ्यूल का इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, बड़े जहाजों को चलाने के लिए डीजल का इस्तेमाल होता है. हालांकि, जल्द ही समुद्र में सोलर एनर्जी से चलने वाले पानी के जहाज दिखाई देने वाले हैं. इसके लिए नॉर्वे में काम चल रहा है. 

दरअसल, एडवेंचर क्रूज कंपनी हर्टिग्रुटेन नॉर्वे ने इलेक्ट्रिक क्रूज जहाज लॉन्च करने का प्लान बनाया है. इस जहाज में बड़े-बड़े सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिनसे पैदा होने वाली एनर्जी को एक बैटरी में स्टोर किया जाएगा. इस सोलर एनर्जी के जरिए ही जहाज को चलाया जाएगा. हर्टिग्रुटेन नॉर्वे का कहना है कि वह 2030 तक सोलर एनर्जी से चलने वाले जहाज को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है. 

'सी जीरो' प्रोजेक्ट के तहत हो रहा काम

हर्टिग्रुटेन नॉर्वे के बेड़े में अभी आठ क्रूज जहाज शामिल हैं. हर एक जहाज की क्षमता 500 यात्रियों की है. कंपनी की सर्विस राजधानी ओस्लो से लेकर आर्टिक सर्किल तक है. सोलर एनर्जी से जहाज चलाने के प्रोजेक्ट का नाम 'सी जीरो' है. हर्टिग्रुटेन नॉर्वे, 12 अन्य कंपनियों और नॉर्वे के रिसर्च इंस्टीट्यूट SINTEF मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. उनका मकसद समुद्री सफर को पर्यावरण अनुकूल बनाना है. 

कैसे काम करेगा जहाज? 

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज को चलाने के लिए 60 मेगावाट वाली बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा. इन बैटरियों को पहले स्वच्छ ऊर्जा के जरिए चार्ज किया जाएगा. बता दें कि नॉर्वे की 98 फीसदी बिजली रिन्यूएबल है, यानी कि इसे पानी, हवा या सौर ऊर्जा के जरिए तैयार किया जाता है. हर्टिग्रुटेन नॉर्वे के मरीन ऑपरेशन देखने वाले एसवीपी गेरी लार्सन-फेडे ने सोलर एनर्जी वाले जहाज का आइडिया दिया था. 

गेरी लार्सन-फेडे ने बताया कि फुल चार्ज हुई बैटरियों के जरिए 300 से 350 नॉटिकल माइल्स का सफर किया जा सकेगा. इसका मतलब हुआ कि 11 दिनों की यात्रा के दौरान जहाज को लगभग सात या आठ बार चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी. हालांकि, प्लान के तहत बैटरियों पर से निर्भरता कम करने के लिए सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करने का प्लान किया गया है. 

जहाज में तीन बड़े-बड़े पाल या कहें पंख लगे होंगे, जिनकी लंबाई 50 मीटर तक होगी. इन्हें जब चाहें और जैसे चाहें एडजस्ट किया जाएगा. इन पंखों के ऊपर 1500 स्क्वायर मीटर वाले सोलर पैनल लगे होंगे, जो बैटरियों को चार्ज करने के लिए सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करेंगे. जहाज में बैठे यात्री और क्रू मेंबर्स ये भी देख पाएंगे कि बैटरी कितनी फीसदी तक चार्ज हो चुकी है. 

कितने लोग जहाज में सफर कर पाएंगे?

सोलर एनर्जी से चलने वाले इस जहाज में 270 केबिन होंगे, जिसमें 500 यात्रियों और 99 क्रू मेंबर्स को ठहराया जा सकता है. जहाज का डिजाइन इस तरह का होगा कि इसे चलाने के लिए कम से कम एनर्जी का इस्तेमाल किया जाए. जहाज पर यात्रियों को पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में भी बताया जाएगा. मोबाइल एप पर वे ये देख पाएंगे कि अभी तक उन्होंने जहाज पर कितना पानी और एनर्जी खर्च किया है. 

यह भी पढ़ें: इजरायल में 'गायब' हो रहे धार्मिक यात्रा करने गए भारतीय श्रद्धालु, क्या है इसकी वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget