एक्सप्लोरर

Indian Pilgrims in Israel: इजरायल में 'गायब' हो रहे धार्मिक यात्रा करने गए भारतीय श्रद्धालु, क्या है इसकी वजह?

India-Israel Relations: इजरायल और फलस्तीन में ढेरों धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनके दर्शन के लिए भारत से हजारों लोग इस देश की यात्रा करते हैं.

India-Israel: भारत से हर साल हजारों लोग इजरायल की यात्रा करते हैं. इनमें से ज्यादातर लोग यरुशलम या कब्जे वाले फलस्तीन जाते हैं. लेकिन ये लोग वहां पहुंचते ही गायब हो जा रहे हैं. भारतीय श्रद्धालुओं के गायब होने के ढेरों मामले सामने आए हैं. इसलिए ये सवाल उठ रहा है कि आखिर धार्मिक यात्रा के लिए पहुंचे भारतीय श्रद्धालु गायब क्यों हो जा रहे हैं. एक अनजान मुल्क में उनके 'लापता' होने की वजह क्या है?

मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के सालों में भारतीय श्रद्धालुओं ने इजरायल और फलस्तीन की तीर्थयात्राओं का इस्तेमाल वहां बसने और रोजगार हासिल करने के एक रास्ते के तौर पर किया है. इजरायल-फलस्तीन में ईसाई, यहूदी और इस्लाम धर्म से जुड़े तीर्थस्थल मौजूद हैं. इसमें यरुशलम शहर सबसे ज्यादा पवित्र है, जो ईसाई, यहूदी और इस्लाम तीनों ही धर्मों में काफी ज्यादा महत्व रखता है.  

इजरायल में गायब होने की मुख्य वजह क्या है?

मार्च के महीने से दर्जनों भारतीय श्रद्धालु धार्मिक टूर के दौरान इजरायल में गायब हो गए हैं. इनमें से ज्यादातर लोग केरल के रहने वाले हैं. टूर कंपनियों की तरफ से मिली डिटेल्स एक पैटर्न की ओर इशारा करती है. माना जा रहा है कि लापता होने वाले लोगों ने इजरायल में शरण या फिर रोजगार खोज लिया है. एक तरह से अगर किसी को इजरायल में रोजगार चाहिए, तो वह धार्मिक टूर का सहारा ले रहा है. 

रोजगार के लिए इजरायल को चुनने के पीछे कई वजहें हैं. मिडिल ईस्ट का ये देश एक विकसित मुल्क हैं, जहां रोजगार के ज्यादा मौके उपलब्ध हैं. हालांकि, धार्मिक टूर के नाम पर इजरायल पहुंचने वाले ज्यादातर लोग लो स्किल वर्कर्स हैं. ये लोग केयर सेंटर, घरों और दुकानों में काम कर रहे हैं. इजरायल की करेंसी भी भारत के मुकाबले मजबूत है, जिसका फायदा इन्हें मोटी सैलरी के तौर पर मिल रहा है. 

इजरायल ही क्यों चुन रहे भारतीय?

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर वी जे वर्गीस केरल से होने वाले ट्रांसनेशनल माइग्रेशन की स्टडी करते हैं. उनका कहना है कि इजरायल कई वजहों से लोगों के बीच रोजगार के लिए पॉपुलर डेस्टिनेशनल बन रहा है. वह कहते हैं कि इजरायल भारत के 'इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड' (ECR) देशों की लिस्ट में हैं. किसी देश में नौकरी के लिए जाने से पहले भारत में ही ECR का क्लियरेंस लेना होता है. 

आसान भाषा में कहें, तो अगर आप विदेश में नौकरी करने जा रहे हैं, तो भारत में 'ऑफिस ऑफ द प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेटेंस' (POE) आपकी जांच कर बताएगा कि आप जा सकते हैं या नहीं. प्रोफेसर वर्गीस ने बताया कि 17 अन्य डेस्टिनेशन के विपरीत, भारतीयों को इजरायल में काम के लिए POE की मंजूरी की जरूरत नहीं होती है. यहां बेहतर मजदूरी दर और अपेक्षाकृत बेहतर कामकाजी परिस्थितियां भी हैं. 

यह भी पढ़ें: फलस्तीन को लेकर फिर भिड़े सऊदी अरब-इजरायल, क्या मिडिल ईस्ट में आने वाला है कोई भूचाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget