एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में लगातार बिगड़ रहे हालात, इन तीन मांगों को लेकर सड़क पर उतरे इमरान खान के समर्थक

तहरीक ए इंसाफ (PTI) के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हिंसक झड़पें हुई है, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद देश में संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत सेना को तैनात कर दिया गया है.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल से रिहाई को लेकर देश में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा. रविवार को जेल से इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन की अपील करते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने या फिर पार्टी छोड़ने के लिए कहा था. अपनी रिहाई को लेकर इमरान खान ने देश में हो रहे इस प्रदर्शन को “फाइनल कॉल” नाम दिया है. इमरान खान की अपील के बाद से ही इस्लामाबाद में डी चौक के तहरीक ए इंसाफ (PTI) समर्थक जुट गए हैं. डी चौक वही जगह है, जिसके आस पास देश की कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें, पीएम ऑफिस, संसद, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन स्थित है.

तहरीक ए इंसाफ (PTI) के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हिंसक झड़पें हुई है, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद देश में संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत सेना को तैनात कर दिया गया है. यहां तक की पाकिस्तान सेना ने प्रदर्शनकारियों को शूट एट साइट के भी आदेश दिए हैं. 

इस केस में जेल गए इमरान खान

बीते साल अगस्त के महीने से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अडियाला जेल में कैद है. उन्हें इस्लामाबाद की कोर्ट ने 5 अगस्त 2023 को तोशाखाना केस में आरोपी करार दिया था,  इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया.

24 नवंबर को बताया गुलामी से आजादी का दिन

इस विरोध प्रदर्शन को इमरान खान ने आजादी की लड़ाई के रूप में बताया है. इमरान खान ने सोशल मीडिया पर भी लिखा, “24 नवंबर गुलामी से आजादी का दिन है. देश को यह तय करना होगा की बहादुर शाह जफर की तरह गुलामी का जुआ पहनना है या टीपू सुल्तान की तरह आजादी का ताज.” सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हुए इमरान खान ने लिखा कि उन्हें जेल में डालना, उन्हें सत्ता में वापस आने से रोकने के लिए एक राजनीतिक चाल है. उनकी पार्टी के कार्यकर्ता फिर से चुनाव की मांग कर रहे हैं और उनका दावा है कि पिछले चुनाव में हेराफेरी हुई थी.

ये हैं PTI समर्थकों की तीन मांगे

इमरान खान की पार्टी और उनके समर्थक तीन मुख्य मांगों को लेकर इस्लामाबाद में प्रदर्शन कर रहे हैं. पहली- इमरान खान और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जल्द से जल्द रिहाई की जाए. दूसरी- 2024 में हुए चुनाव के नतीजों को माना जाए (इस चुनाव में इमरान खान की पार्टी को बड़ा समर्थन मिला था). तीसरी- संसद के पास कोर्ट की ताकत कम करने वाले 26वें संविधान संशोधन एक्ट को रिवर्ट किया जाए.

कानून-व्यवस्था कायम रखना बड़ी चुनौती

देशभर में अशांति फैलने से सरकार के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गई है. प्रदर्शनकारियों के हिंसक तेवर और सुरक्षाबलों की सख्ती से हालात और गंभीर हो गए हैं. पाकिस्तान इस समय अपने राजनीतिक और सामाजिक इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है.

(पीटीआई इनपुट भी)

यह भी पढ़ें- वक्फ बिल पर जेपीसी की अगली बैठक कल, नहीं बढ़ा कार्यकाल को जल्द सदन में पेश होगी फाइनल रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget