एक्सप्लोरर

Singapore Population: सिंगापुर में रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी जनसंख्या, भारतीय प्रवासियों के लिए अभी भी नए अवसर

Singapore Population: सिंगापुर की जनसंख्या में रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी हुई है. बीते एक साल में सिंगापुर की आबादी में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. जिसमें सबसे अधिक अप्रवासियों की संख्या है.

Singapore Population: सिंगापुर की कुल जनसंख्या पहली बार 6 मिलियन से अधिक हो गई है, जिसका मुख्य कारण गैर-निवासी जनसंख्या में वृद्धि बताई जा रही है. इस साल जून महीने तक देश की जनसंख्या 6.04 मिलियन थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है. ये आंकड़े मंगलवार (24 सितंबर) को प्रधानमंत्री कार्यालय के राष्ट्रीय जनसंख्या एवं प्रतिभा प्रभाग (एनपीटीडी) और उसकी सहयोगी एजेंसियों द्वारा वार्षिक जनसंख्या संक्षेप रिपोर्ट में प्रकाशित किए गए. 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 6.04 मिलियन में से 4.18 मिलियन निवासी सिंगापुर के निवासी हैं. वहीं लगभग 1.86 मिलियन गैर-निवासी हैं, जिनमें विदेशी कार्यबल, प्रवासी घरेलू श्रमिक, आश्रित और अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में गैर-निवासी आबादी में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसमें सबसे अधिक आबादी वर्क परमिट धारकों की है. कुल गैर निवासियों की बात करें तो 44 प्रतिशत आबादी सिर्फ वर्क परमिट वालों की है. उसके बाद घरेलू कामगारों की संख्या है, गैर-निवासी आबादी में 15 फीसदी लोग घरेलू कामगार की परमिट पर हैं. 

पिछले पांच सालों में तेजी से बढ़ी सिंगापुर की आबादी
रिपोर्ट में बताया गया है कि सिंगापुर के भीतर श्रमिकों की कमी है, इसलिए विदेशी कामगार स्थानीय कार्यबल के पूरक हैं. कंपनियों में ज्यादातर विदेशी नागरिक काम करते हैं. रिपोर्ट से यह भी पता चला कि पिछले पांच वर्षों (2019 से 2024) में वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर पूर्ववर्ती पांच वर्ष की अवधि (2014 से 2019) की तुलना में थोड़ी अधिक थी. बता दें कि सिंगापुर के भीतर भारी संख्या में भारतीय नागरिक निवास करते हैं. इनकी संख्या कुल आबादी का 9 फीसदी से अधिक है.

सिंगापुर में अभी भी बढ़ रहे रोजगार के अवसर
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा मुख्य रूप से निर्माण, समुद्री शिपयार्ड और प्रक्रिया (सीएमपी) क्षेत्रों में वर्क परमिट धारकों की संख्या में कोविड के बाद हुई वृद्धि के कारण हुआ है. क्योंकि कंपनियां उन परियोजनाओं पर काम शुरू करने में जुट गई हैं, जिनमें कोविड-19 महामारी के कारण देरी हो गई थी. एनपीटीडी ने कहा कि सिंगापुर के निवासी उच्च वेतन वाली नौकरियों में भर्ती होना जारी रखे हुए हैं. वहीं वित्तीय और बीमा सेवाओं, सूचना और संचार, तथा व्यावसायिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में रोजगार में वृद्धि हो रही है.

यह भी पढ़ेंः रूस-जापान के बीच आसमान में तनातनी, जपानी जेट ने पहली बार उगली आग, पुतिन को किया सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget