एक्सप्लोरर

चेहरे पर दिखी गर्व की मुस्कान... स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीरें आईं सामने

Shubhanshu Shukla First Image: धरती पर लौटने के बाद अब शुभांशु शुक्ला और एक्स-4 टीम को 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा. उसके बाद ही उनका सामान्य जीवन शुरू होगा.

एक्सिओम-4 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोग मंगलवार (15 जुलाई,2025) को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन के प्रवास के बाद 22.5 घंटे की यात्रा करके पृथ्वी पर लौट आए. सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा. स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीरें सामने आई हैं.

स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीर

मिशन पायलट शुभांशु शुक्ला, मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ, ड्रैगन अंतरिक्ष यान से बाहर निकले और 18 दिनों में पहली बार गुरुत्वाकर्षण का अनुभव किया. ड्रैगन यान से सभी चारों अंतरिक्ष यात्री बाहर आ गए हैं. सबसे पहले कमांडर पैगी व्हिटसन गन अंतरिक्ष यान से निकलीं और उसके बाद मिशन पायलट शुभांशु शुक्ला बाहर निकले.

चेहरे पर दिखी गर्व की मुस्कान... स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीरें आईं सामने

धरती पर लौटने के बाद अब शुभांशु शुक्ला और एक्स-4 टीम को 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा. उसके बाद ही उनका सामान्य जीवन शुरू होगा. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रविवार (13 जुलाई 2024 को) विदाई समारोह में शुभांशु शुक्ला ने कहा, ‘‘जल्द ही धरती पर मुलाकात करते हैं." राकेश शर्मा के 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा करने के बाद शुक्ला दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं. एक्सिओम-4 मिशन के साथ भारत, पोलैंड और हंगरी ने चार दशकों से भी अधिक समय के बाद अंतरिक्ष में वापसी की है.

मुस्कुराते हुए ड्रैगन यान से निकले शुभांशु शुक्ला

चेहरे पर दिखी गर्व की मुस्कान... स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीरें आईं सामने

शुभांशु ने बताया स्पेस से कैसा दिखता है भारत?

राकेश शर्मा को याद करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि 41 साल पहले एक भारतीय ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी और बताया था कि वहां से भारत कैसा दिखता है. शुभांशु ने कहा, “हम सभी आज भी यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि ऊपर से आज भारत कैसा दिखता है. आज का भारत महत्‍वाकांक्षी दिखता है... आज का भारत निडर दिखता है...आज का भारत आश्वस्त दिखता है.. आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है. इन सभी कारणों से मैं एक बार फिर कह सकता हूं कि आज का भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है. जल्द ही धरती पर मुलाकात करते हैं."

ये भी पढ़ें : यमन से आई गुड न्यूज! भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर रोक; जानें सजा-ए-मौत के 24 घंटे पहले कैसे मिली राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget