एक्सप्लोरर

श्रीलंकाई संसद में हुआ 22वां संविधान संशोधन, अब श्रीलंका में कम होगी राष्ट्रपति की शक्तियां

श्रीलंका के सांसदों ने संविधान में 22वें संशोधन को मंजूरी दे दी. 22वें संविधान संशोधन में कार्यकारी राष्ट्रपति की कुछ शक्तियों को कम करते हुए दो-तिहाई बहुमत से संशोधन को पारित किया गया.

22th Costitutional Amendment: श्रीलंका के सांसदों ने शुक्रवार को संविधान में 22वें संशोधन को मंजूरी दे दी. 22वें संविधान संशोधन में कार्यकारी राष्ट्रपति की कुछ शक्तियों को कम करते हुए दो-तिहाई बहुमत से संशोधन पारित किया गया. मतदान के साथ ही श्रीलंका की संसद में संविधान संशोधन को लेकर दो दिन से जारी चर्चा समाप्त हो गई. साथ ही देश की संसद को राष्ट्रपति के मुकाबले ज्यादा अधिकार देने का रास्ता साफ होने लगा है. श्रीलंका में अब राष्ट्रपति के मुकाबले संसद को ज्यादा शक्तियां मिलेंगी.

दो-तिहाई बहुमत से पारित हुआ संशोधन

देश की 225 सदस्यीय संसद में 179 सांसदों ने संशोधन के पक्ष में वोट दिया जबकि संशोधन को पारित होने के लिए 150 मतों की जरूरत थी और वोटिंग के दौरान मात्र एक व्यक्ति अनुपस्थित रहा. 22वें संविधान संशोधन को मूल रूप से 21ए का नाम दिया गया था जो कि 20ए वें संशोधन की जगह लाया गया.

"गजट" में ही प्रकाशित किया था 22वां संशोधन

बता दें, 22वें संविधान संशोधन के मसौदा प्रस्ताव को कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी और अगस्त में उसे गजट में प्रकाशित कर दिया गया था. इस कवायद को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की जीत माना जा रहा है. जिन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए संवैधानिक सुधार का संकल्प जताया था.

20वें संविधान संशोधन की मांग कर रहे है लोग

अब 22वें संशोधन के बाद श्रीलंका के लोगों की एक और मांग है. ये मांग 20वें संशोधन को लेकर है क्योकिं 20वें संविधान संशोधन ने राष्ट्रपति की बहुत सी संवैधानिक शक्तियां वापस ला दी है जिसे 19वें संशोधन में समाप्त किया गया था. 19वां संशोधन 19ए के नाम से पारित किया गया और इसमें सन् 1978 से लागू राष्ट्रपति की शक्तियों को कम करने के लिए किया गया था लेकिन इसी के साथ 20वें संविधान संशोधन ने राष्ट्रपति की बहुत सी शक्तियों को वापस ला दिया.  

सतत विकास है चुनौतीपूर्ण स्थिति

श्रीलंकाई संसद में संशोधन उस वक्त हो रहा है जब श्रीलंका अपने आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. वहीं कोविड-19 की मार ने श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. नागरिकों के पास जीवन-बसर के लिए भी पर्याप्त संसाधनों की कमी हो रही है. कोविड की मार ने जारी विकास को रोक दिया है और सतत विकास के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बना दी है.

ये भी पढ़ें-

क्या होती है FATF की ग्रे और ब्लैक लिस्ट, कौन से देश हैं शामिल, कितना होता है नुकसान- हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget