एक्सप्लोरर

US Firing: अमेरिका में शूटिंग की सन्न कर देने वाली वारदात, 6 साल के बच्चे ने लेडी टीचर पर चलाई गोली, हालत गंभीर

Firing in America: वर्जीनिया के मेयर फिलिप जोन्स ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी जानकारी देंगे.

Shooting in Newport News Virginia: अमेरिका में फायरिंग का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को अमेरिका के वर्जीनिया में एक प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र की तरफ से की गई फायरिंग में एक टीचर घायल हो गया. आनन फानन में उस टीचर को अस्पताल में भर्ती किया गया. हालांकि, अभी पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज शहर के एलीमेंट्री स्कूल में हुई. इस फायरिंग में कोई भी छात्र घायल नहीं हुआ है.

वर्जीनिया के मेयर फिलिप जोन्स ने मीडिया से बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है. हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि छात्र की उम्र कितनी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में उस छात्र की उम्र 6 साल बताई जा रही है. न्यूपोर्ट के पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू का कहना है कि गोलीबारी को लेकर दोपहर करीब 2 बजे हमें कॉल पर सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस अभी नहीं दे रही संदिग्ध की जानकारी

पुलिस ने बताया कि स्कूल और पुलिस अधिकारी छात्रों और परिवारों को फिर से मिलाने का काम कर रहे हैं और आगे की जांच के बाद अधिक जानकारी दी जाएगी. फिलहाल पुलिस अभी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकती है. फायरिंग की यह घटना जिस न्यूपोर्ट न्यूज शहर में हुई है, उसकी आबादी 1 लाख 85 हजार से अधिक है. यह शहर चेसापीक और वर्जीनिया बीच से लगभग 40 मील दूर है. यह शहर अमेरिकी नौसेना के लिए जहाज निर्माण के लिए भी जाना जाता है.

लगातार बढ़ रही हैं गोलीबारी की घटनाएं

अमेरिका में फायरिंग की घटना नई बात नहीं है. यहां इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले साल यानी 2022 में इस तरह की फायरिंग में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है. गोलीबारी की ये घटनाएं अस्पताल, पब, मेट्रो स्टेशन और अन्य पब्लिक प्लेस पर हो चुकी हैं. यह अमेरिका के लिए इतनी बड़ी समस्या है कि खुद राष्ट्रपति जो बाइडन इसे लेकर कह चुके हैं कि देश में आर्म्स को लेकर कड़े फैसले लेने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

Joshimath Sinking: जोशीमठ में भू-धसाव पर CM धामी ने की हाई लेवल बैठक, शनिवार को करेंगे प्रभावित इलाके का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget