एक्सप्लोरर

Shahid Latif Dead: पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ को पाकिस्तान में गोलियों से भूना, हुई मौत

Pathankot Attack Mastermind Shahid Latif Killed: पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है

 Terrorist Shahid Latif Shot Dead: पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है. 2016 में पंजाब के पठानकोट के एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था. यह हमला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने किया था. इस हमले में भारतीय सेना के सात जवान शहीद हुए थे. NIA की जांच से पता चला था कि इस हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ ही था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान की एक मस्जिद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के प्रांत पंजाब के शहर सियालकोट में उसे मारा गया है. 

पठानकोट आतंकी हमले की रची थी साजिश 

एनआईए की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि पठानकोट आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई और उसे अंजाम दिया गया था. आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले को अंजाम देने के लिए चार फिदायीनों को प्रशिक्षित किया था और उन्हें भेजा था. एनआईए की जांच में पाया गया था कि हमले को अंजाम देने के लिए भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के मास्टरमाइंड और आका सभी पाकिस्तान में स्थित थे. 

47 वर्षीय शाहिद लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला के अमीनाबाद कस्बे के मोर गांव का रहने वाला था. शाहिद लतीफ को जैश के लॉन्चिंग कमांडर के तौर पर जाना जाता है. उसने चार जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को पठानकोट भेजा था.

11 सालों तक भारत की जेल में बंद रहा शाहिद

बता दें कि शाहिद लतीफ को 1993 में आतंकी आरोप में भारत में गिरफ्तार किया गया था. उस पर  मुकदमा चलाया गया और जेल भेज दिया गया. शाहिद लतीफ भारतीय जेल में करीब 11 सालों तक बंद रहा था. भारत में सजा पूरी होने के बाद 2010 में उसे पाकिस्तान भेज दिया गया था. एनआईए की जांच में कहा गया है कि भारत से निकाले जाने के बाद शाहिद लतीफ वापस पाकिस्तान की जिहादी फैक्ट्री में चला गया था और उसने पठानकोट आतंकी हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायल का टारगेट ट्रिपल एच क्या है? जानें पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget