एक्सप्लोरर

Pakistan News: इमरान खान के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, ये 3 पूर्व पाक पीएम भी जा चुके हैं जेल

Imran Khan: महिला जज और पुलिस अधिकारियों को धमकी मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ दूसरा अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. उनसे पहले पाकिस्तान के तीन पूर्व पीएम भी जेल जा चुके हैं.

Imran Khan Arrest Warrant: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के लिए दूसरा वारंट (Imran Khan Arrest Warrant) जारी हुआ है. इमरान के खिलाफ पहला अरेस्ट वारंट (Arrest Warrant) 21 अगस्त को जारी हुआ था और दूसरा शुक्रवार (30 सितंबर) को हुआ. 

इमरान खान पर आरोप है कि एक सभा में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान की एक महिला जज जेबा चौधरी और कुछ पुलिस अधिकारियों को धमकी दी थी. इसी मामले में डेढ़ महीने में इमरान खान के खिलाफ एक के बाद एक दो अरेस्ट वारंट जारी किए जा चुके हैं. इसे लेकर इमरान समर्थक पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई बड़े शहरों में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इमरान खान की गिरफ्तारी अगर हुई तो जेल जाने वाले वह चौथे पाक पीएम होंगे. इससे पहले पाकिस्तान के तीन पूर्व प्रधानमंत्री जेल की हवा खा चुके हैं. 

पाकिस्तान के ये तीन पूर्व पीएम जा चुके हैं जेल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो एक विपक्षी नेता की हत्या के आरोप में 1977 में जेल गए थे. 2018 में भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ को भी जेल भेजा गया था. वहीं, 2019 में भ्रष्टाचार के ही मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को भी जेल जाना पड़ा था.

क्या कहा था इमरान खान ने?

20 अगस्त को इस्लामाबाद में एक जनसभा के दौरान इमरान खान ने कहा था, ''शर्म करो इस्लामाबाद आईजी और डीआईजी, तुम्हें हम नहीं छोड़ेंगे, तुम्हारे ऊपर केस करेंगे हम... और मजिस्ट्रेट साहिबा जेबा आप भी तैयार हो जाएं, आपके ऊपर भी हम एक्शन लेंगे.''

हालांकि, 30 सितंबर को जब दूसरी बार गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ तो उसी दिन इमरान खान जज जेबा चौधरी से माफी मांगने के लिए इस्लामाबाद सेशंस कोर्ट पहुंच गए. एक वीडियो में इमरान खान कोर्ट में कहते देखे जा रहे हैं, ''मैडम जेबा को बताना है इमरान खान आया था, माफी मांगना चाहता था, अगर मेरे शब्दों से कोई ठेस पहुंची हो.''

गिरफ्तारी वारंट के लेकर क्या कहा इमरान ने?

एक वीडियो में इमरान खान उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को लेकर कहते देखे जा रहे हैं, ''मैं तैयार हूं, अपनी टीम को बताया हुआ है कि किसी भी टाइम वो मुझे पकड़ सकते हैं, कोई भी बहाना इस्तेमाल कर सकते हैं.''

ये भी पढ़ें

Pakistan: इमरान खान पर मुकदमों की टाइमलाइन, इन धाराओं में दर्ज हैं केस

'साल 1984 आधुनिक भारतीय इतिहास के सबसे काले सालों में एक'- अमेरिकी सीनेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यामांर सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
'बेहतर संबंध चाहते हो तो...', अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत
'बेहतर संबंध चाहते हो तो...', अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget