एक्सप्लोरर

जमीन, हवा, चारों तरफ से हज यात्रियों को मिलेगी हाई सिक्योरिटी, सऊदी अरब की सभी फोर्स अलर्ट पर

मक्का में सऊदी सिक्योरिटी फोर्स ने परेड की और अपनी स्किल्स का प्रदर्शन किया. परेड के जरिए उन्होंने बताया कि किस तरह चारों तरफ से हज यात्रियों की सुरक्षा की जाएगी.

हज यात्रा शुरू होने वाली है, उससे पहले सऊदी अरब प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए तमाम तैयारियां करने में जुटा है. इस साल हज के लिए करीब दो लाख तीर्थयात्री मक्का जा रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए देश की सऊदी सिक्योरिटी फोर्स को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. सोमवार (10 जून, 2024) को सऊदी सिक्योरिटी फोर्स ने मक्का में शाम के समय परेड की. परेड में कई ड्रिल प्रस्तुत की गईं.

गल्फ न्यूज के अनुसार, सऊदी सिक्योरिटी फोर्स अलग-अलग स्थिति में किस तरह हज तीर्थयात्रियों की सुरक्षा करेगी, इसका प्रदर्शन फोर्स ने अपनी परेड में किया. फोर्स ने अपनी स्किल्स को परेड के जरिए दिखाया. इस बार सऊदी प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस वाहनों का भी इस्तेमाल कर रहा है. साथ ही आसमान से किस तरह निगरानी की जाएगी, इसके लिए भी खास इंतेजाम किए गए हैं.

परेड में फोर्स ने एडवांस व्हीकल्स और सिक्योरिटी एविशन का भी प्रदर्शन किया. इसके जरिए मक्का के अंदर और आसपस भीड़ की निगरानी की जाएगी. इस कार्यक्रम में इंटीरियर मिनिस्टर प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सऊद भी शामिल हुए. परेड में अलग-अलग सिक्योरिटी सेक्टर की महिला सैनिकों ने भी हिस्सा लिया था. 

हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब ने कई उपाय लागू किए हैं. साथ ही कई अधिकारी इस बात पर भी जोर दे चुके हैं कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इसके अलावा, धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक नारेबाजी पर भी रोक है. इस बार सऊदी अरब ने हज के लिए परमिट जरूरी कर दिया है, विजिट वीजा के साथ हज की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इस हफ्ते सुरक्षा अधिकारियों ने 140 फेक हज कंपनियों और 64 ट्रांसपोर्टर्स का भंडाफोड़ किया है, जो हज नियमों का उल्लंघन कर रही थीं. हज सिक्योरिटी कमेटी के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल बसामी ने बताया कि 97,664 अनाधिकृत वाहन और मक्का में 1,71,587 गैर-नागरिकों को निकाला गया है और अब उन्हें शहर में आने की अनुमति नहीं है.

यह भी पढ़ें:-
Kim Kardashian: जब चीजकेक खाने लिए अमेरिका से फ्रांस पहुंची किम कार्दशियन, लोग कर रहे ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget