एक्सप्लोरर

New Kaaba Cost: सऊदी अरब में कितने करोड़ रुपये में बन रहा है 'नया काबा', खर्च जानकर चौंक जाएंगे

Saudi Arabia Mukaab: सऊदी अरब सरकार का दावा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद देश को 48 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा. इससे 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे.

Saudi Arabia New Kaaba: सऊदी अरब की सरकार राजधानी रियाद में एक नए शहर के केंद्र के बीच में एक विशाल इमारत का निर्माण करने जा रही है. ये इमारत देश की कई संरचनाओं से अलग होगी. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed Bin Salman) ने गुरुवार (16 फरवरी) को इस परियोजना की शुरुआत की थी. इस प्रोजेक्ट का नाम न्यू मुरब्बा है. इस प्रोजेक्ट पर काफी बड़ा खर्च आएगा. 

रियाद (Riyadh) में एक 'मुकाब' (Mukaab) नाम से विशाल संरचना होगी, जो शहर का केंद्र बिंदु होगा. 

'मुकाब' में क्या-क्या होगा?

सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष ने एक बयान में कहा कि इस परियोजना में एक संग्रहालय, एक तकनीक और डिजाइन यूनिवर्सिटी, एक आकर्षक थिएटर और 80 से अधिक मनोरंजन स्थल होंगे. सऊदी सरकार ने इस परियोजना के प्रमोशन को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि मुकाब की संरचना किसी शहर की तरह है. 

नई इमारत में 9 हजार होटल के कमरे

ये स्थापत्य शैली में क्यूब के आकार में बना एक विशाल इमारत है. यह 400 मीटर लंबा, चौड़ा और गहरा ढांचा है. इसके निर्माण में कई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. मोहम्मद बिन सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट का ये हिस्सा है और ये 19 वर्ग किमी क्षेत्र में रियाद के उत्तर-पश्चिम में स्थित होगी. इस प्रोजक्ट में 104,000 आवासीय यूनिट, 9,000 होटल के कमरे, 980,000 वर्ग मीटर से अधिक रिटेल स्पेस और 14 लाख स्क्वायर मीटर का ऑफिस स्पेस शामिल है. 

परियोजना की लागत का जिक्र नहीं

सऊदी अरब की नई इमारत 'मुकाब' में न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से 20 गुना ज्यादा स्पेस होगा. प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि यह परियोजना सऊदी अर्थव्यवस्था में 180 बिलियन रियाल (48 बिलियन डॉलर) जोड़ेगी. इससे 3 लाख 34 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे. विशाल परियोजना की लागत का उल्लेख नहीं किया गया है. 

सऊदी अरब की नई इमारत 'मुकाब' की संरचना मुसलमानों के पवित्र स्थल काबा से मिलती जुलती है, इस वजह से मुस्लिम समाज में सरकार के प्रति नाराजगी है. 

ये भी पढ़ें: World Record Largest Railway Station: जानें कहां है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget