एक्सप्लोरर

Saudi Gold Reserve: सउदी अरब के पास कितना सोना है? आपको यकीन नहीं होगा गोल्ड रिजर्व देखकर

Saudi Arabia Gold Reserve: सऊदी अरब के पास जनवरी 2024 में 432.945 मिलियन डॉलर का सोना था. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी के पास 323.07 टन सोना है.

Saudi Arabia Gold Reserve: किसी भी देश की आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए स्वर्ण भंडार का होना बहुत जरूरी है. जब देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजरता है तो उस समय देश का सोना ही काम में आता है. ऐसे हर देश अपने स्वर्ण भंडार को हमेशा बनाए रखते हैं. सऊदी अरब के पास भी खूब सोना है, फरवरी 2024 में सऊदी अरब का स्वर्ण भंडार करीब 432.934 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया.

सऊदी अरब के पास जनवरी 2024 में 432.945 मिलियन डॉलर का सोना था, ऐसे में इस समय सऊदी अरब के स्वर्ण भंडार में मामूली कमी देखी गई है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी के पास 323.07 टन सोना है. वैसे तो दुनिया के सबसे ज्यादा सोना रखने वालों की लिस्ट में सऊदी 16वें स्थान पर है, लेकिन 323 टन सोना भी बहुत होता है. सऊदी अरब गोल्ड रिजर्व डेटा को हर महीने अपडेट किया जाता है. दिसंबर 1957 से फरवरी 2024 तक सऊदी के पास औसतन 201.600 मिलियन डॉलर का सोना रहा.

भारत का स्वर्ण भंडार भी मजबूत
सऊदी के पास दिसंबर 2012 में सबसे अधिक सोना 433.067 मिलिय डॉलर कीमत का था. वहीं दिसंबर 1957 में सबसे कम 15.995 मिलियन डॉलर का सोना सऊदी के पास रहा. यह जानकारी CEIC ने अपने रिपोर्ट में शेयर की है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत स्वर्ण भंडार के मामले में सऊदी अरब, ब्रिटेन और स्पेन जैसे देशों से काफी आगे है. फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट में भारत सोना भंडार के मामले में दुनिया में 9वें स्थान पर है, वहीं सऊदी अरब 16वें स्थान पर है.

सोना के मामले में ब्रिटेन से आगे है सऊदी
दुनिया में सबसे अधिक सोना अमेरिका के पास 8,133.46 टन है, वहीं भारत के पास 800.78 टन सोना है. सऊदी के पास 323.07 टन सोना है. वहीं ब्रिटेन के पास सऊदी से कम सोना है. ब्रिटेन का स्वर्ण भंडार 310.29 टन है. सभी देश सोने के भंडार के हमेशा मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि मुश्किल की घड़ी में यही काम आता है. आर्थिक मंदी के दौर में सरकार सोना बेचकर देश को आगे बढ़ाने का काम करती है.

स्वर्ण भंडार के मामले में दुनिया टॉप 10 देश-

  1. अमेरिका- 8,133.46 टन
  2. जर्मनी- 3,352.65 टन
  3. इटली- 2,451.84 टन
  4. फ्रांस- 2,436.88 टन
  5. रूस- 2,332.74 टन
  6. चीन- 2,191.53 टन
  7. स्विट्जरलैंड- 1,040.00 टन
  8. जापान- 845.97 टन
  9. भारत- 800.78 टन
  10. नीदरलैंड- 612.45 टन

यह भी पढ़ेंः पुतिन का प्लेन दुनिया का सबसे महंगा, क्या है खासियत, जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget