एक्सप्लोरर

सऊदी अरब में लॉकडाउन में ढील लेकिन उमरा हज की इजाजत नहीं होगी

सऊदी अरब में 31 मई के बाद से मक्का को छोड़कर पूरे देश से कर्फ्यू खत्म कर दिया जाएगा. मक्का में कर्फ्यू खत्म करने का फैसला 21 जून से लागू होगा.

रियाद: कोरोना वायरस दुनिया के 213 देशों में अपने पैर पसार चुका है. अब कोरोना संकट के बीच कई देश लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं. अब सउदी अरब ने लॉकडाउन में ढील देने का ऐलान किया है. सऊदी प्रेस एजेंसी ने मंगलवार को कहा है कि 31 मई के बाद से कर्फ्यू खत्म कर दिया जाएगा. हालांकि अभी भी उमरा हज की इजाजत नहीं होगी.

मक्का में 21 जून तक 24 घंटे कर्फ्यू रहेगा. 21 जून के बाद से यहां नमाज पढ़ने की अनुमति होगी. इसके अलावा पूरे किंगडम में 31 मई के बाद से घरेलू विमानों पर लगी रोक और मस्जिदों में नमाज पर प्रतिबंध भी हटा दिया जाएगा. लोगों को सभी कंपनियों के ऑफिस में काम पर जाने की अनुमति भी होगी.

सऊदी अरब में रविवार तक दोपहर 3 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. बाकी आठ घंटे कर्फ्यू में छूट दे दी गई है. रविवार के बाद कर्फ्यू ढील बढ़ाकर 14 घंटे कर दी जाएगी. रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. हालांकि 21 जून के बाद पूरे किंगडम से कर्फ्यू हटा दिया जाएगा.

सऊदी अरब में कैसी है कोरोना की स्थिति सऊदी अरब में सोमवार को 2,235 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. अब कोरोना के मामले बढ़कर 74,795 हो गए हैं. इसमें से 399 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि सऊदी अरब में रिकवरी रेट अच्छा है. 61 फीसदी यानि कि 45,668 लोग यहां वायरस से ठीक हो चुके हैं. 28,728 लोग अभी कोरोना संक्रमित से हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं कोरोना वायरस दुनियाभर में अपने पैर पसार चुका है. दुनिया के 213 देशों में अब तक 55 से ज्यादा लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 47 हजार 613 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 23 लाख 61 हजार 092 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 74 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 41 लाख है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यात्रियों ने उस पायलट पर काबू पाया जिसने...’, फ्लाईदुबई विमान घटना पर इजरायल ने क्या कहा?
‘यात्रियों ने उस पायलट पर काबू पाया जिसने...’, फ्लाईदुबई विमान घटना पर इजरायल ने क्या कहा?
हमले के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने नहीं छोड़ा कंट्रोल, ऐसे बचाई यात्रियों की जान
हमले के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने नहीं छोड़ा कंट्रोल, ऐसे बचाई यात्रियों की जान
फ्लाईदुबई कॉकपिट ड्रामा: कैसे भारतीय पायलट ने क्रैश होने से बचाया विमान, ओमानी को-पायलट से भिड़ गए
फ्लाईदुबई घटना: कैसे भारतीय पायलट ने क्रैश होने से बचाया विमान, को-पायलट से भिड़ गए
फ्लाईदुबई की घटना को इजरायली के रक्षा मंत्री ने बताया जिहादी अटैक, जानें किसका किया शुक्रिया
फ्लाईदुबई की घटना को इजरायली के रक्षा मंत्री ने बताया जिहादी अटैक, जानें किसका किया शुक्रिया

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget