एक्सप्लोरर

सऊदी प्रिंस ने 10 हजार पाकिस्तानियों को जेल में डाला, शहबाज शरीफ पर क्यों भड़के!

Pakistani Foreign Minister : पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में इस बात का खुलासा किया है कि करीब 20 हजार पाकिस्तान नागरिक दुनिया के अलग-अलग देशों की जेलों में बंद हैं.

Saudi Arabia Pakistani in Jail : पाकिस्तान अक्सर दावा करता है कि इस्लाम के गढ़ सऊदी अरब के साथ उसके बेहद मजबूत संबंध हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अपना भाई तक करार दिया है. वहीं, अब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार ने इस बात को स्वीकार किया है कि सऊदी अरब पाकिस्तानी नागरिकों पर बहुत ही सख्त हो गया है.

पाकिस्तान की संसद में देश के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने इस बात का खुलासा किया है कि करीब 20 हजार पाकिस्तानी नागरिक दुनिया के अलग-अलग देशों की जेलों में बंद हैं. जिनमें से अकेले 10 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सऊदी अरब की जेल में बंद हैं. सऊदी की जेल में बंद ये पाकिस्तानी कई अपराधों में शामिल थे. इसी वजह से इन्हें सऊदी अरब की सरकार ने जेल में बंद किया है.

करीब 20 हजार पाकिस्तानी दुनियाभर की जेलों में हैं बंद

पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा, “19,997 पाकिस्तानी विदेश की जेलों में बंद हैं. इसमें 10,279 पाकिस्तानी सिर्फ सऊदी अरब की जेल में बंद हैं. जिन्हें वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों की सजा पूरी हो जा रही है और उनके ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स एक्सपायर हो गए हैं उन्हें फिर से जारी किया जा रहा है.”

इशाक डार ने पाकिस्तानी समुदाय से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तानी समुदाय उन लोगों का जुर्माना भरने में मदद करे जिन लोगों ने अपनी सजा पूरी कर ली है. उन्होंने यह भी कहा कि इन पाकिस्तानी लोगों को देश में वापस लाने में कोई बाधा नहीं है. सऊदी अरब द्विपक्षीय समझौते के तहत 570 कैदियों को वापस भेजने के लिए सहमत हो गया है.

किन अपराधों के लिए विदेशों की जेलों में बंद है पाकिस्तानी?

 पाकिस्तान के 88वें राजनयिक मिशन से आए आंकड़े के मुताबिक, 10 देशों में 68 पाकिस्तानी नागरिकों को मौत की सजा सुनाई गई है, जो कभी भी दी जा सकती है. दुनिया के अलग-अलग देशों की जेलों में बंद पाकिस्तानियों पर आतंकवाद, हत्या, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी, अवैध प्रवासन समेत विभिन्न हमलों के आरोप लगाए गए हैं.

दुनिया में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी सऊदी की जेल में बंद हैं. वहीं, पड़ोसी यूएई में 5,292 पाकिस्तानी कैद में हैं. ग्रीस में 598 जेल में हैं, जो मानव तस्करी से लेकर हत्या और दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के दोस्त देश मलेशिया और तुर्की ने भी पाकिस्तानियों को जेल में बंद किया हुआ है. जिन पर मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी, जासूसी, ड्रग्स और मानव तस्करी के आरोप हैं.

यह भी पढ़ेंः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बयान पर भड़क गया पाकिस्तान, भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पर भी जहर उगला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget