एक्सप्लोरर

Robotic Era: सैन फ्रांसिस्को पुलिस में अब तैनात होंगे रोबोट, अपराधियों को गोली भी मारेंगे

San Francisco Police: रोबोट का इस्तेमाल आम तौर पर बम की जांच और बम डिफ्यूज करने के लिए होता है, लेकिन सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग इनका उपयोग आपराधिक आशंकाएं, महत्वपूर्ण घटनाएं, अत्यावश्यक परिस्थितियां के दौरान करना चाहता है.

San Francisco Police Proposes To Deploy Robots: मशीनरी युग के बाद अब हम रोबोटिक युग में प्रवेश में कर चुके हैं. रोबोट ने आज हमारे जीवन को काफी सरल बना दिया है. जो काम पहले इंसानों के लिए असंभव लगते थे, आज रोबोट के जरिए संभव हो चुके हैं. दुनिया के तमाम देशों में रोबोट लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं. इस बीच सैन फ्रांसिस्को में पुलिस ने रोबोट तैनात करने का निर्णय लिया है. ये रोबोट लोगों को गोली भी मार सकते हैं. 

सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग ने रोबोट को तैनात करने के लिए मसौदा तैयार कर लिया है. पुलिस विभाग ने हाल ही में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए रोबोटों के उपयोग का प्रस्ताव दिया है. पुलिस विभाग ने सरकार को खतरनाक अपराधियों और संदिग्धों को मारने में सक्षम रोबोटों को तैनात करने का प्रस्ताव भेजा है. सैन फ्रांसिस्को पुलिस के पास अभी 17 रोबोट हैं. पुलिस विभाग ने बताया कि कैसे उनका उपयोग किया जा रहा है, हालांकि 12 रोबोट अभी एक्टिवेट नहीं हैं. 

पुलिस में रोबोट करेंगे ये काम

रोबोट का इस्तेमाल आम तौर पर बम की जांच के लिए और बम को डिफ्यूज करने के लिए किया जाता है, लेकिन सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग इनका उपयोग आपराधिक आशंकाएं, महत्वपूर्ण घटनाएं, अत्यावश्यक परिस्थितियां, वारंट निष्पादित करना या संदिग्ध उपकरण आंकलन के दौरान करना चाहता है. पुलिस विभाग के अनुसार, निकटतम खतरे और अन्य विकल्पों की कमी होने पर घातक बल प्रयोग का इस्तेमाल किया जाता है. 

रोबोट में होगी गोली मारने की क्षमता

सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग के अनुसार, जब जनता या पुलिस अधिकारियों के सदस्यों के जीवन को खतरा महसूस होगा और किसी अन्य तरीकों के इस्तेमाल की गुंजाइश न हो, तो रोबोट के जरिए अपराधियों को गोली मारने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. मसौदा दस्तावेज में कहा गया है कि इन रोबोटों को गोली चलाने की क्षमता देने से पुलिस को जमीनी समर्थन स्थितिजन्य जागरुकता में सहायता मिलेगी. पुलिस की दलील है कि कई बार अपराधी ऐसी जगह पर छिपे होते हैं या उनके पास ऐसे हथियार होते हैं कि पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना या शूट करना मुश्किल होता है. इन जगहों पर रोबोट उन्हें गोली मारेगा.

ये भी पढ़ें-Jaipur News: सोसायटी में रखे गए 4 रोबोट कर रहे है लोगों की सेवा, फूड सर्विस से लेकर रिसेप्शनिस्ट की निभा रहे हैं जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget