एक्सप्लोरर

Salman Rushdie : सलमान रुश्दी की आंख फोड़ने वाले के हिजबुल्लाह से जुड़े तार, 10 बार किया था चाकू से हमला

Salman Rushdie : 26 साल के हादी मतार पर पहले सलमान रुश्दी की हत्या के प्रयास का आरोप था. अब ग्रैंड ज्यूरी ने आतंकवादी संगठन का समर्थन करने का खुलासा किया है

Salman Rushdie : मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले युवक पर अब गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उसका लिंक अब आतंकवाद से निकला है. 26 साल के हादी मतार पर पहले सलमान रुश्दी की हत्या के प्रयास का आरोप था. अब ग्रैंड ज्यूरी ने आतंकवादी संगठन का समर्थन करने का खुलासा किया है. बुधवार को जारी हुए दस्तावेजों के अनुसार, उसने आतंकी समूह हिजबुल्लाह के इशारों पर काम किया. ग्रैंड ज्यूरी ने कहा, हादी मतार पर आतंकवाद से जुड़े 3 मामले सामने आए हैं. इसमें एक विदेशी आतंकी समूह को सहायता देना भी शामिल है. एफबीआई ने भी दावा किया कि मतार ने हिजबुल्लाह के समर्थित फतवे का पालन कर सलमान रुश्दी पर हमला किया था. 

10 बार चाकुओं से किया था हमला
अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, ईरान हिजबुल्लाह संगठन आतंकवाद फैलाने के लिए जाना जाता है.सलमान रुश्दी पर हमले का आरोपी इस संगठन को ही समर्थन देता था. सलमान रुश्दी की एक किताब आने के बाद काफी बवाल मचा था. उनके खिलाफ फतवा जारी होने पर ही मतार ने हमला किया. यह घटना अगस्त 2022 में न्यूयॉर्क में हुई थी. इस हमले में रुश्दी ने अपनी दाहिनी आंख खो दी. उन पर 10 बार चाकू से हमला किया गया था. दरअसल, सलमान रुश्दी की किताब 'द सैटेनिक वर्सेज' को इस्लाम विरोधी और ईशनिंदा करने वाला माना गया. इसी वजह से उन पर काफी हमले भी हुए. उन्हें ईरान से जान से मारने की धमकियां भी मिलीं. अभी भी यह किताब ईरान में बैन है. 1989 में तो एक फतवा जारी किया गया था, जिसमें मुसलमानों से रुश्दी को मारने के कहा गया था.

एफबीआई ने जारी किया बयान
अब मामले में बुधवार को एफबीआई की तरफ से बयान जारी किया गया है. बुधवार को FBI ने कहा कि हिजबुल्लाह ने फतवे का समर्थन किया था. हमारा आरोप है कि 2022 में न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी की हत्या का प्रयास करने वाले हादी मतार ने हिजबुल्लाह के कहने पर ही हमला किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget