एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में आतंक का राजनीतिक चोला, चुनाव लड़ते हैं टेररिस्ट, पहलगाम हमले के मास्टमाइंड को इलेक्शन में मिली थी हार

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने आतंकियों को फंडिंग देने के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी सहमति दे रखी है. आतंकी पाकिस्तान ने चुनाव भी लड़ते हैं.

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी है. पाकिस्तान ने सैफुल्लाह कसूरी उर्फ सैफुल्लाह खालिद को राजनीतिक शरण भी दे रखी है. पाकिस्तान राजनीति के जरिए आतंकवाद को जस्टीफाई करने की कोशिश कर रहा है. कसूरी भारत का मोस्ट वॉन्टेड है और अमेरिका ने भी उसे ग्लोबल आतंकवादी घोषित कर रखा है, लेकिन वह पाकिस्तान में एक राजनीतिक पार्टी का महासचिव है. कसूरी को पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग पार्टी ने बड़ा पद दे रखा है. 

पाकिस्तान ने लश्कर के आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को आम शहरी और राजनीतिक कार्यकर्ता बताया था. हाफिज अब्दुर रऊफ वही आतंकवादी है जिसने मुरीदके में लश्कर के हेड क्वार्टर पर भारत के हमले में मारे गए आतंकवादियों का नमाजे जनाजा पाकिस्तान की सेना और सरकार के अधिकारियों की मौजूदगी में पढ़वाया था. हाफिज अब्दुर रऊफ का पर्दाफाश तो एबीपी न्यूज़ ने सोमवार को ही कर दिया था. 

हाफिज सईद का बेटा है पीएमएमएल का अध्यक्ष

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) का अध्यक्ष मोहम्मद तल्हा है. वह लश्कर चीफ हाफिज सईद का बेटा है. पाकिस्तान में लश्कर की गतिविधियां बेरोक टोक चलती रहें, इसलिए उसकी सारी हरकतें पीएमएमएल के बैनर तले चलाई जा रही हैं. सोशल मीडिया पर पीएमएमएल भारत के खिलाफ आग उगलता है और उसके नेता बनकर बैठे आतंकवादी भारत में अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की साजिशें करते हैं.

पाकिस्तानी मरकजी मुस्लिम लीग ने सिंधु जल संधि को लेकर आयोजित किया था प्रदर्शन

पीएमएमएल ने भारत के सिंधु जल समझौता स्थगित करने के खिलाफ 5 मई का लाहौर में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया था. इस प्रदर्शन में भी भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला गया. इसकी तस्वीरें भी इसी फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई थीं.

हाफिज सईद के बेटे की चुनावी हार

पीएमएमएल की स्थापना 2024 में पाकिस्तान में हुए आम चुनाव से ठीक पहले की गई थी और इसने आम चुनाव में अपने उम्मीदवार भी उतारे थे. पार्टी बनाने के पीछे मकसद बताया गया कि पाकिस्तान को इस्लामिक वेलफेयर देश बनाना है. हाफिज सईद का बेटा और पार्टी का अध्यक्ष तल्हा चुनाव में पार्टी का सबसे बड़ा स्टार कैंडिडेट था. तल्हा लाहौर से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गया. पहलगाम हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह कसूरी पार्टी का स्टार कैंडिडेट नंबर दो था. वह पंजाब प्रांत की प्रोविंशियल असेंबली में कसूरी-6 सीट के चुनाव मैदान में उतरा था और वह भी चुनाव हार गया.

ऐसा नहीं है कि सैफुल्ला कसूरी अपनी हरकतों को पाकिस्तान में छिपाने की कोशिश कर रहा है. वो खुद फेसबुक पर मौजूद है और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार लोगों से मिलने, रैलियां अटेंड करने की तस्वीरें, तकरीरें देने के वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर रहा है. 22 अप्रैल के बाद इसी फेसबुक अकाउंट पर उसने अपने बयान और इंटरव्यू भी पोस्ट किए हैं. एक दिन पहले ही उसने पाकिस्तान की सेना के फेसबुक अकाउंट को टैग कर भारत के खिलाफ ज़हर उगला है, लेकिन ये सब वो राजनीतिक पार्टी का लबादा ओढ़कर कर रहा है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने भारत को लौटाया बीएसएफ जवान, वाघा-अटारी बॉर्डर से हुई वतन वापसी

abp News में इनपुट एडिटर. पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 साल का अनुभव. डिप्लोमेसी, डिफेंस, सुरक्षा और आम लोगों से जुड़ी ख़बरों में ख़ास दिलचस्पी, हर ख़बर की तह में जाने की कोशिश.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget