एक्सप्लोरर

Anti India Campaign In Australia: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ पर फूटा एस जयशंकर का गुस्सा, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री से कही ये बात

S. Jaishankar on Anti India Campaign In Australia: एस जयशंकर ने सख्त लहजे में कहा है कि 'कट्टरपंथी गतिविधियों' के खिलाफ सतर्कता की जरूरत है.

Anti India Campaign In Australia: ऑस्ट्रेलिया में लगातार हिन्दूओं के मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है. एक के बाद एक कई मंदिरों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं और उनमें तोड़फोड़ की गई है. सबसे आश्चर्य की बात है कि भारत सरकार के बार बार कहने पर भी ऑस्ट्रेलिया की सरकार आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त फैसला नहीं ले रही है. अब इसको लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री से दो टूक कहा है कि 'कट्टरपंथी गतिविधियों' के खिलाफ सतर्कता की जरूरत है.

जयशंकर पिछले दिनों अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मिले थे. उन्होंने इस मुलाकात में यह मुद्दा उठाया था. जयशंकर ने वोंग के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ''हमारे द्विपक्षीय एजेंडे पर आगे बढ़ने का उल्लेख किया. भारतीय समुदाय को लक्षित करने वाली कट्टरपंथी गतिविधियों के खिलाफ सतर्कता की जरूरत पर जोर दिया.' 

बता दें कि इस साल जनवरी में खालिस्तान समर्थकों ने ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों में कई हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की थी. ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने मंदिरों में तोड़फोड़ की निंदा की है. साथ ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सिडनी में रह रहे एक भारतीय ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि हम हिंदू हैं और हमारी संस्कृति में हिंदू धर्म का अर्थ जीवन का एक तरीका है. हम हर धर्म का सम्मान करते हैं.

वहीं, एक सिडनी के एक अन्य भारतीय ने कहा कि हर बार जब हम ऐसा कुछ सुनते हैं तो यह हमें चिंता होती है. उन्होंने कहा कि हिंदू, ईसाई या एक मुसलमान के रूप में हम सब एक हैं और हम एक दूसरे का समर्थन करते हैं. सरकार को इसका ध्यान रखना होगा और समस्या पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी.

सरकार को मंदिरों के लिए दिखाना चाहिए समर्थन
भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई ने एएनआई को बताया कि समुदाय के खिलाफ देश में जो हो रहा है वह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि हम एक बहु-संस्कृति वाले देश हैं, लेकिन उन्हें उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और हमारे मंदिरों के लिए समर्थन दिखाना चाहिए.

हिंदू विरोधियों ने तोड़ दिया था शिव विष्णु मंदिर
जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के कैरम डाउन्स में श्री शिव विष्णु मंदिर को हिंदू विरोधियों ने तोड़ दिया था. यह घटना ऑस्ट्रेलिया के तमिल हिंदू समुदाय में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय "थाई पोंगल" त्योहार के बीच मंदिर में भक्तों के 'दर्शन' के लिए आने के बाद 16 जनवरी को हुई. द ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार घटना से एक सप्ताह पहले, 12 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के मिल पार्क में BAPS स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी और हिंदू विरोधी नारों से भर दिया गया था. मिल पार्क में स्थित मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget