एक्सप्लोरर

Putin Self-Isolation: अपने दल के लोगों में कोविड-19 के मामले आने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Putin In Self-Isolation: क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी वजह से क्षेत्रीय सुरक्षा बैठकों के लिए इस हफ्ते ताजिकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे.

Vladimir In Putin Self-Isolation: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दल में नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का पता चलने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में जाएंगे. राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति पुतिन इसी वजह से क्षेत्रीय सुरक्षा बैठकों के लिए इस हफ्ते ताजिकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे.

स्पुतनिक न्यूज़ में प्रकाशित क्रेमलिन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- "व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके दल में पाए गए कोरोना वायरस संबंधी मामलों की वजह से उन्हें एक निश्चित समय-सीमा के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहना चाहिए."  क्रेमलिन ने राष्ट्रपति पुतिन और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के बीच एक कॉल के बारे में बताते हुए यह बयान दिया है. 

पुतिन कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक-वी की दोनों खुराकें ले चुके हैं. उन्होंने दूसरी खुराक अप्रैल में ली थी. प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति बिल्कुल स्वस्थ हैं लेकिन संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण पृथक-वास में रहेंगे. प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि पुतिन कब तक पृथक-वास में रहेंगे लेकिन कहा कि वह अपना कार्य जारी रखेंगे. पुतिन किसके संपर्क में आए, इस बारे में पेसकोव ने कोई टिप्पणी नहीं की.

इससे पहले ‘क्रेमलिन’ ने बताया कि पुतिन और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमली रहमान के बीच फोन पर बातचीत हुई. रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की. उन्होंने रूस के पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की, बेलारूस के साथ समन्वित सैन्य अभियान में शामिल हुए और सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद से भेंट की. पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा था कि जल्द ही उन्हें ‘‘पृथक-वास में जाना पड़ सकता है.’’

जब राष्ट्रपति को पता था कि उनके करीबी घेरे में कोविड-19 के मामले आ चुके हैं तो उन्होंने सोमवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत क्यों की, यह पूछे जाने पर पेसकोव ने कहा कि ‘‘डॉक्टरों की राय के बाद राष्ट्रपति ने पृथक-वास में जाने का फैसला किया और सोमवार को कार्यक्रमों से किसी को कोई खतरा नहीं हुआ.’’

रूस में अब तक कोविड-19 के 71 लाख मामले आ चुके हैं और 1,94,249 लोगों की मौत हुई है. हालिया सप्ताह में प्रतिमाह 17,000-18,000 के बीच मामले आए हैं और एक दिन में 800 लोगों की मौत हुई है. रूस में वर्तमान में कोवड-19 के संबंध में किसी तरह की पाबंदी नहीं है.

ये भी पढ़ें:

जैपाड युद्धभ्यास: भारत-अर्मेनिया की सेना ने दुश्मन पर बोला धावा, राष्ट्रपति पुतिन समीक्षा करने पहुंचे

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद अलर्ट पर पड़ोसी, नोवगोरोड में युद्धाभ्यास का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget