एक्सप्लोरर

पुतिन की कार को बम से उड़ाने की साजिश, अब तक कई करीबियों की हो चुकी है मौत

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश की गई थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है. पुतिन की कार को बम से उड़ाने की साजिश रची गई थी. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

Putin Assasination Attempt: यूरो वीकली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की कार को बम से उड़ाने की साजिश की गई. ये साजिश नाकामयाब साबित हुई और पुतिन बाल-बाल बच गए. हालांकि, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि ये प्रयास कब हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या के प्रयास के सिलसिले में कई गिरफ्तारियां की गई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दुर्घटना तब हुई जब व्लादिमीर पुतिन अपने आधिकारिक आवास पर वापस जा रहे थे. बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2017 में सार्वजनिक रूप से इस बात का खुलासा किया था कि वह कम से कम पांच बार हत्या के प्रयास से बच गए थे.

पुतिन के कई करीबियों की हो चुकी है मौत

आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति को मारने कोशिश तो नाकाम हो गई है, लेकिन इससे पहले उनके कई करीबियों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो चुकी है. हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर एक-एक कर पुतिन के करीबी क्यों मर रहे हैं. 

31 अगस्त को हुई रविल मगनोव की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 मार्च 2022 को रूस के सबसे बड़े तेल व्यवसायी और व्लादिमीर पुतिन के करीबी रविल मगनोव ने यूक्रेन पर हमले की आलोचना की थी. साथ ही बातचीत के जरिए जंग जल्द खत्म करने की अपील की. इस बात को 6 महीने भी नहीं बीते थे कि 31 अगस्त को 67 साल के रविल की मॉस्को के एक अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. 

19 जुलाई को ही यूरी वोरोनोव की मौत

रविल मगनोव की तरह ही एस्ट्रा शिपिंग कंपनी के सीईओ और संस्थापक रहे यूरी वोरोनोव की भी 19 जुलाई 2022 को मौत हो गई. सेंट पीटर्सबर्ग स्थित अपने घर के स्विमिंग पूल में 61 साल के यूरी वोरोनोव का शव मिला था. यूरी वोरोनोव से पहले 6 बड़े रूसी बिजनेसमैन की इसी साल मौत हुई है. 

पुतिन अपने करीबियों को भी खो चुके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविल मगनोव और यूरी वोरोनोव की तरह ही अलेक्जेंडर सुबोटिन, सर्गेई प्रोटोसेन्या, व्लादिस्लाव अवायव, मिखाइल वाटफोर्ड और एलेक्जेंडर ट्यूलाकोव की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- Twitter Deal Row: एलन मस्क ने ट्विटर पर लगाया डेटा सुरक्षा खामियों का आरोप, अदालत में जवाब दाखिल कर ये कहा

ये भी पढ़ें- ट्रंप का दिखा 'भारत प्रेम', लगाया ‘भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त’ का नारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget