एक्सप्लोरर

रूस का Su-27 फाइटर जेट काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन से टकराया

Russian Jet Collides With US Drone: रूस और अमेरिका के तनाव के बीच एक बड़ी खबर आई है. अमेरिकी सेना के अनुसार, काला सागर में एक रूसी जेट और एक अमेरिकी ड्रोन के बीच टक्कर हुई है.

Russian Jet Collides With US Drone: रूस और अमेरिका के तनाव के बीच एक बड़ी खबर आई है. अमेरिकी सेना के अनुसार, काला सागर में एक रूसी जेट और एक अमेरिकी ड्रोन के बीच टक्कर की खबर है. इस घटना के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि रूस और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ेगा. 

इस घटना को लेकर अमेरिकी सेना के यूरोपीय कमान ने कहा कि मंगलवार (14 मार्च) को काला सागर के ऊपर एक रूसी एसयू-27 लड़ाकू विमान अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से टकरा गया. ये घटना तब हुई जब अमेरिका का रीपर ड्रोन और रूस के दो फाइटर जेट SU-27 काला सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में चक्कर लगा रहे थे. 

इस पूरे मामले पर अमेरिकी वायु सेना के जनरल जेम्स हेकर ने कहा कि हमारा एमक्यू-9 इंटरनेशनल एयर स्पेस में नियमित आपरेट कर रहा था. तभी इससे एक रूसी विमान टकरा गया. जिसके बाद हमारा ड्रोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसके बाद रूस का विमान भी  दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में उन्होंने रूस को दोषी भी ठहराया है. 

रूस ने जानबूझ कर ऐसा किया 

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब अमेरिका का रीपर ड्रोन और रूस के दो फाइटर जेट SU-27 काला सागर के ऊपर चक्कर लगा रहे थे. अमेरिकी सेना का दावा है कि रूस का एक जेट जान बूझकर अमेरिकी ड्रोन को टारगेट कर रहा था.

जेट अचानक ड्रोन के सामने आ गया और जेट से तेल गिरने लगा. टक्कर से पहले कई बार Su-27 फाइटर जेट्स ने "लापरवाह, पर्यावरण की दृष्टि से अस्वस्थ और अव्यवसायिक तरीके" से ड्रोन पर तेल गिराया.

पहली बार हुई है ऐसी घटना 

टक्कर की वजह से जेट ने ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया. ये प्रोपेलर ड्रोन के पीछे लगा था. जिसके बाद ड्रोन को मजबूरन काला सागर में उतारना पड़ा. गौरतलब है कि काला सागर में ही रूस और यूक्रेन की सीमाएं मिलती है. यूक्रेन से चल रहे संघर्ष के कारण पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी और अमेरिकी विमान काला सागर के ऊपर पर उड़ान भरते रहते हैं, लेकिन ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: Metal Eater Man: दुनिया का इकलौता शख्स जिसे अनाजों से ज्यादा मेटल खाने का है शौक, आप भी देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget