एक्सप्लोरर

Dolphin Army: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ मैदान-ए-जंग में उतारी नई आर्मी, जानें कितनी खतरनाक है डॉल्फिन्स मछलियां

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने डॉल्फिन्स मछलियों को भी मैदान में उतार दिया है. डॉल्फिन्स आर्मी बहुत ही तेज-तर्रर भी होती है.

Russia’s Dolphin Army: रूस युद्ध में यूक्रेन को कोई भी बढ़त का मौका देने के मूड में बिल्कुल नहीं दिख रहा है. रूस यूक्रेन के खिलाफ अपनी जंग को और तेज करने के कवायद में जुट गया है. इस बार रूस ने अपने एक और हथियार का उपयोग करने के कदम में आगे बढ़ते हुए युद्ध में डॉल्फिन आर्मी को शामिल कर लिया है. रूसी सेना ने इन मछलियों को ट्रेनिंग देकर जंग के लिए ही तैयार किया है. रूस ने बहुत ही खास रणनीति के तहत डॉल्फिन आर्मी को युद्ध में शामिल किया है.

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने डॉल्फिन्स मछलियों को भी मैदान में उतार दिया है. रूसी सेना की तरफ से इन मछलियों को ट्रेनिंग देकर ब्लैक सी के नौसैनिक अड्डों की निगरानी के लिए तैनात किया गया है. ये खुलासा सबसे पहले अप्रैल 2022 में अमेरिका के यूएस नेवल इंस्टीट्यूट (USNI) की तस्वीरों के जरिए हुआ था. फरवरी में यूक्रेन पर अटैक की शुरुआत में ही रूस ने अपने नेवल बेस पर डॉल्फिन्स की दो बटालियन को शिफ्ट कर दिया था.

रुसी डाल्फिन आर्मी का काम

पुतिन की ये डॉलफिन्स आर्मी समुद्र में मौजूद किसी भी दुश्मन के जहाज या पनडुब्बी के साउंड सिग्नल्स की पहचान कर सकती है. रूसी सेना ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसकी मदद से डॉल्फिन्स की हरकतें सिग्नल में कन्वर्ट हो जाती हैं और सेना को दुश्मन के जहाज या पनडुब्बी के हरकतों के बारे में पता चल जाता है.

डॉल्फिन्स आर्मी सुरक्षा करने में माहिर

सेना की जानकारी के मुताबिक, मिलिट्री के मदद से ट्रेन की गईं है. ये डॉल्फिन्स रूसी नेवल बेस के एंट्री प्वाइंट सेवस्तोपोल बंदरगाह की निगरानी करती है. एंट्री पॉइंट से कोई भी जहाज,पनडुब्बी या युद्धपोत रूस में प्रवेश कर सकता है. साथ ही यहां रूस की परमाणु पनडुब्बियां और जंगी जहाज हर पल तैनात रहते हैं, जिस वजह से डॉल्फिन्स की तैनाती और भी जरूरी हो जाती है. डॉल्फिन्स आर्मी बहुत ही तेज-तर्रर भी होती है. डॉल्फिन्स पानी के अंदर दुश्मन के टारगेट पॉइंट के साउंड और रेंज को डिटेक्ट करमे में माहिर होती है.

डॉल्फिन्स आर्मी  का पहले भी हो चुका है इस्तेमाल

साल 2018 के वक्त में रिलीज हुई एक सैटेलाइट इमेजरी में ये खुलासा हुआ था कि रूस ने सीरियन वॉर के वक्त टर्तुस और सीरिया में बने अपने नेवल बेस पर डॉल्फिन्स का इस्तेमाल किया था. कोल्ड वॉर के समय भी अमेरिका और सोवियत संघ ने डॉल्फिन्स को ट्रेन करने के लिए नई तकनीकें विकसित की थी.

बेलुगा व्हेल को भी ट्रेन कर चुके हैं रूसी

डॉल्फिन्स के अलावा रूस बेलुगा व्हेल को भी ट्रेन कर चुका है. यह 2019 में नॉर्वे में देखी गई थी. तब वहां के मछुआरों ने बताया था कि साज (हार्नेस) पहनी और कैमरा लटकाई एक व्हेल उनकी नावों के साथ खींचतान कर रही थी. तब जाकर बाकी देशों को ये पता चल पाया था कि रूसी बेलुगा व्हेल को ट्रेन करने का काम करती है.

ये भी पढ़ें:Russian President Birthday: युद्ध और अंतर्राष्ट्रीय अलगाव के बीच कैसा रहा रूसी राष्ट्रपति पुतिन का 70वां जन्मदिन?

Russia-Ukraine War: 'दो हफ्ते में 2 लाख से ज्यादा लोग रूसी सेना में हुए शामिल', रक्षा मंत्री का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह
यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget