एक्सप्लोरर

Russian Minister Zinichev Dies: अभ्यास के समय एक व्यक्ति की जान बचाने के दौरान रूसी आपातकालीन मंत्री ज़िनिचेव का निधन

Russian Emergency Minister Yevgeny Zinichev Dies: आर्कटिक में एक मिलिट्री ड्रिल रखी गई थी और इसे कवर करने के लिए एक कैमरामेन को बुलाया गया था. शूट करते वक्त कैमरामेन का पैर फिसल गया था.

Emergency Minister Zinichev dies: रूस के आपातकालीन मंत्री येवगिनी जिनिचेव (Yevgeny Zinichev) की प्रशिक्षण अभ्यास के समय एक व्यक्ति की जान बचाने के दौरान मौत हो गई. वह आर्कटिक में एक रणनीतिक अभ्यास के दौरान हिस्सा ले रहे थे. रूसी समाचार एजेंसियों की खबरों में मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान के आधार पर कहा गया, “55 वर्षीय वगेनी जिनिचेव की आर्कटिक क्षेत्र को आपात स्थिति से संरक्षित करने के लिये किए जा रहे अंतर एजेंसी अभ्यास के दौरान एक अन्य व्यक्ति की जिंदगी बचाते हुए मौत हो गई.” मंत्रालय ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि यह घटना कहां हुई या उनकी मौत कैसे हुई.

जिनिचेव 2018 में रूस के आपात स्थिति मंत्रालय के प्रमुख बने थे. साइबेरिया में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने के बाद उनके पूर्ववर्ती ने पद छोड़ दिया था. उस अग्निकांड में 60 लोगों की मौत हो गई थी. जिनिचेव ने 2016 में रूस के सबसे पश्चिमी कैलिनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर की भूमिका भी निभाई थी और उनका कार्यकाल दो महीनों का था. इससे पहले लंबे समय तक वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के व्यक्तिगत सुरक्षा समूह का हिस्सा थे.

रूस की न्यूज़ एजेंसी ने बुधवार को मंत्रालय का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया- "आर्कटिक में आपात स्थिति से बचाते वक्त अंतर्विभागीय अभ्यास (Interdepartmental Exercises) के दौरान ज़िनिचेव की दुखद मृत्यु हो गई. उन्होंने आखिरी वक्त तक अपने कर्तव्यों का पालन किया" 

मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सरकार द्वारा संचालित आरटी समाचार प्रसारक की मुख्य संपादक मार्गरीटा सिमोनियन ने कहा कि ज़िनिचेव की मौत एक कैमरामैन को बचाने के दौरान हुई, जो फिसल कर पानी में गिर गया था. सिमोनियन ने ट्वीट किया, "बहुत सारे प्रत्यक्षदर्शी थे, लेकिन किसी के पास यह पता लगाने का भी समय नहीं था कि आखिर क्या हुआ था क्योंकि ज़िनिचेव फिसले हुए आदमी को बचाने के लिए पानी में कूद गए और वह एक उभरे हुए पत्थर पर गिर गए."

वहां के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आर्कटिक में एक मिलिट्री ड्रिल रखी गई थी और इसे कवर करने के लिए एक कैमरामेन को बुलाया गया था. शूट करते वक्त कैमरामेन का पैर फिसल गया और उसके बाद वह पानी में गिर गया. कैमरामेन को बचाने के लिए रूस के आपातकालीन मंत्री येवगिनी जिनिचेव ने छलांग लगा दी. इस दौरान कैमरामेन तो बच गया लेकिन जिनिचेव की मौत हो गई.  

ये भी पढ़ें:

Taliban New Government: अफगानिस्तान में नई सरकार पर बोले बाइडेन, चीन-पाक-रूस समझ नहीं पा रहे कि अब तालिबान के साथ क्या है करना

Afghanistan Crisis: रूस ने कहा- अफगानिस्तान में जल्द से जल्द लोकतंत्र और शांति की बहाली होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget