एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: रूस ने कहा- अफगानिस्तान में जल्द से जल्द लोकतंत्र और शांति की बहाली होनी चाहिए

भारत में रूस के राजदूत ने कहा कि भारत भी यही चाहता है कि अफगानिस्तान में शांति और लोकतंत्र की बहाली हो लेकिन उसके लिए अफगानिस्तान को कुछ वक्त देना होगा.

भारत में रूस के राजदूत निकोलए कुदाशेव के मुताबिक भारत भी यही चाहता है कि अफगानिस्तान में शांति और लोकतंत्र की बहाली हो लेकिन अफगानिस्तान को इसके लिए कुछ वक्त देना होगा.

निकोलए कुदाशेव ने ये बयान राजधानी दिल्ली में रूसी दूतावास और भारतीय सेना के एक साझा कार्यक्रम में दिया. रूसी राजदूत के मुताबिक, एससीओ-अफगानिस्तान 'कंटेक्ट-ग्रुप' में भी इस सोच का साझा किया जाता है. कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के सह-प्रमुख (वाइस चीफ), लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती भी मौजूद थे. शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) में भारत, रूस, चीन और पाकिस्तान सहित कुल आठ देश हैं. ये ग्रुप अफगानिस्तान के संपर्क में भी रहता है.

दोनों भारतीय सैनिकों को रूस ने स्टार अवार्ड से सम्मानित किया था

द्वितीय विश्व युद्ध में रूस की विजय में एक अहम भूमिका निभाने वाले दो भारतीय सैनिक, हवलदार गजेंद्र सिंह और सूबेदार नारायण राव निकम की याद में शुक्रवार को दिल्ली कैंट स्थित भारतीय सेना की एएससी-मैस में पौधारोपण-कार्यक्रम के दौरान रूसी राजदूत ने ये बयान दिया. इन दोनों भारतीय सैनिकों को रूस ने स्टार अवार्ड से सम्मानित किया था. आर्मी सर्विस कोर (एएसी) के इन दोनों सैनिकों ने युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों की मदद की थी.

कार्यक्रम के दौरान रूस के डिफेंस अटैचे (डीए), कैप्टन (नेवी) कोंस्टनटाइन एल जाडोरिन ने कहा कि अफगानिस्तान में उत्पन हालात और आतंकी-खतरें मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के देशों के लिए एक बड़ी चुनौती है. लेकिन भारत‌ और रूस के जिस तरह से ऐतिहासिक सैन्य संबंध रहे हैं उससे ना केवल पूरे विश्व में बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी.

इस दौरान लेफ्टिनेंटज जनरल मोहंती ने भारत और रूस के आजादी के बाद से ही संबंध और खास तौर से सैन्य सहयोग को लेकर विस्तृत जानकारी दी.

यह भी पढ़ें.

अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी, पाकिस्तान के जमात-ए-इस्लामी ने जश्न मनाने का किया एलान

तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स में बातचीत फेल होने के बाद लड़ाई तेज, अहमद मसूद ने सरकार में शामिल होने के प्रस्ताव ठुकराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget