एक्सप्लोरर

Russian Commander Killed: यूक्रेन पर मिसाइलों की बारिश करने वाले रूसी कमांडर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पढ़िए दिल दहलाने वाली खबर

Russian Commander Shot Dead: मृत सैन्य कमांडर की पहचान 42 साल के स्टैनिस्लाव रज़ित्स्की के रूप में हुई है. जिसने यूक्रेन पर मिसाइलों की बौछार की थी. यूक्रेन ने इस कमांडर को ब्लैकलिस्ट में शामिल किया था.

Russia Ukraine War: यूक्रेन के साथ जारी जंग में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले रूसी सैन्य कमांडर की हत्या हो गई है. उनकी जॉगिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. रिपोर्ट के अनुसार, मृत सैन्य कमांडर यूक्रेन के ब्लैक लिस्ट में शामिल था. दरअसल, इस सैन्य कमांडर ने यूक्रेन पर जमकर मिसाइलों की बौछार की थी. जिससे यूक्रेन बौखलाया हुआ था. 

मृत सैन्य कमांडर की पहचान 42 साल के स्टैनिस्लाव रज़ित्स्की के रूप में हुई है. रज़ित्स्की ने काला सागर में एक रूसी परमाणु पनडुब्बी (क्रास्नोडार) की कमान संभाली थी. जिसके जरिये यूक्रेन पर सैकड़ों मिसाइलें दागी गई थी. जिससे यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमांडर की दक्षिणी शहर क्रास्नोडार में जॉगिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई, उन्हें  स्पोर्ट्स सेंटर के पास पीठ और सीने में गोली मारे गई. जिससे उनकी मौत हो गई. गोली किसने मारी है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. लेकिन रूसी एजेंसियां जांच में लगी हुई हैं. 

सेरही डेनिसेंको पर शक 

रूसी जांचकर्ताओं का दावा कि एक संदिग्ध की पहचान सेरही डेनिसेंको के रूप में हुई है, जो 1959 में यूक्रेनी शहर सुमी में पैदा हुआ था. जिसे गिरफ्तार किया गया है. कई रूसी न्यूज चैनल्स ने दावा किया है कि डेनिसेंको यूक्रेनी कराटे फेडरेशन का पूर्व प्रमुख था. हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक इस मामले पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. गौरतलब है कि इससे पहले भी रूस के अंदर कई युद्ध समर्थकों और सैन्य अधिकारियों की हत्याएं हो चुकी हैं. 

हमलावरों ने सुनसान जगह का उठाया फायदा 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने कहा कि भारी बारिश के कारण पार्क सुनसान था, इसलिए अभी तक कोई गवाह नहीं मिल पाया है. लेकिन संदेह के आधार पर जांच जारी है. बता दें कि स्टैनिस्लाव रज़ित्स्की को लेकर यूक्रेन पिछले कई महीनों से बौखलाया हुआ था. यही वजह है कि इनके नाम को यूक्रेनी वेबसाइट मायरोटवोरेट्स (पीसमेकर) पर चिन्हित किया गया था. दरअसल, यूक्रेन के दुश्मन माने जाने वाले लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें मृत कमांडर का नाम था.  

ये भी पढ़ें: Nepal PM Wife Passed Away: नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, काफी समय से चल रहा था इलाज

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget