एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन में हर तरफ बर्बादी का मंजर, जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने सैनिकों को लेकर किया ये बड़ा एलान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि नए भर्ती और रिजर्व सैनिक यूक्रेन के खिलाफ जंग में नहीं भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि जो 'मकसद तय' किए गए हैं उन्हें 'पेशेवर' सैनिक ही पूरा करेंगे.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि नए भर्ती और रिजर्व सैनिक यूक्रेन के खिलाफ जंग में नहीं भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि जो 'मकसद तय' किए गए हैं उन्हें 'पेशेवर' सैनिक ही पूरा करेंगे. 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक टीवी संबोधन में पुतिन ने कहा, 'नए भर्ती सैनिक इस युद्ध में शामिल नहीं होंगे. ना ही अतिरिक्त रिजर्व सैनिकों को इसमें शामिल किया जाएगा.' उन्होंने कहा कि जो मकसद तय किए गए हैं, उन्हें पेशेवर सैनिक ही अंजाम देंगे. मुझे पता है कि वे रूस के लोगों के लिए सुरक्षा और शांति की गारंटी होंगे. 

इस बीच संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यूक्रेन छोड़कर जाने वाले शरणार्थियों की संख्या मंगलवार को 20 लाख पहुंच गई जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा पलायन है. यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब सुरक्षित गलियारों से नागरिकों को निकालने की कोशिशों के बीच मंगलवार को उम्मीद नजर आई. रूसी हमलों से बचने के लिए वहां के अधिकारियों ने नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए जिन पांच गलियारों का वादा किया है, उनमें एक पूर्वी शहर सूमी से निकलने का भी है.

रूसी विमानों ने सोमवार रात भर पूर्वी और मध्य यूक्रेन के शहरों पर बम गिराए. यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव के उपनगरों में भी गोलाबारी हुई.

क्षेत्रीय नेता दमित्रो झिवित्स्की ने बताया कि रूसी सीमा के पास कीव के पूर्व में सूमी और ओखतिरका शहरों में रिहायशी इमारतों पर बम गिराए गए और एक परमाणु संयंत्र नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल भी हुए हैं लेकिन उन्होंने संख्या नहीं बताई.

कीव के पश्चिम में झितोमिर और पड़ोसी शहर चेर्नियाखीव में तेल डिपो पर भी बम गिराए गए. कीव के उपनगर बुचा में मेयर ने बताया कि भारी गोलाबारी हुई है.

मेयर अनातोल फेदोरुक ने कहा, 'हम भारी हथियारों से दिन-रात हो रही गोलाबारी के कारण शवों को एकत्रित भी नहीं कर पाए. शहर की सड़कों पर कुत्ते शवों को खींच रहे हैं. यह एक बुरा सपना है.'

ये भी पढ़ें- Ukraine-Russia War: सूमी की यूनिवर्सिटी में फंसे हैं 750 से ज्यादा भारतीय छात्र, जानें भारत सरकार की क्या है कोशिश

Ukraine Russia War: यूक्रेन के सूमी में रूस की बमबारी, 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget